गुजरात में हर दिन होते हैं 2 मर्डर और 4 रेप, विधानसभा में पेश किए गए आंकड़े

गुजरात विधानसभा  में बुधवार को अपराध के आंकड़े पेश किए गए, जिनमें सामने आया कि पिछले दो साल में राज्य में प्रतिदिन औसतन दो हत्याएं, बलात्कार की चार और अपहरण की छह घटनाएं हुईं हैं. राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर 2020 तक, पिछले दो साल में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 1,944 हत्याएं, 1,853 हत्या के प्रयास, 3,095 बलात्कार, अपहरण के 4,829 मामले और आत्महत्या के 14,000 से अधिक मामले सामने आए. विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के कई विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में यह जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *