
अभिनेत्री गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का निधन हो गया है. वो काफी समय से हॉस्पिटल में एडमिट थे. आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. इस संबंध में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार अपने पोस्ट के जरिए फैन्स से पिता की सेहत के लिए दुआएं मांगने की अपील कर रही थीं. गौहर खान के पिता के निधन की जानकारी उनकी दोस्त प्रीति सिमोस ने पोस्ट शेयर कर दी है.
प्रीति सिमोस ने गौहर खान के पिता का एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है: “मेरे गौहर के पापा… जिस आदमी से मैंने प्यार किया… जो शान से जिए… और जिन्हें गर्व के साथ हमेशा याद किया जाएगा. परिवार को शक्ति और प्यार.” इस वीडियो में उन्होंने गौहर खान को टैग भी किया है. इस खबर के बाद गौहर खान के परिवार में शोक की लहर हैं. फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके प्रति अपना दुख जता रहे हैं.
बता दें कि गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक मोमबती की तस्वीर लगाई है. गौहर खान ने गुरुवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर गौहर ने फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अस्पताल में बैठी नजर आईं. उन्होंने कैप्शन में लिखा था- “प्लीज मेरे पिता के लिए दुआएं कीजिए. हाल ही में एक्ट्रेस ने जैद दरबार संग शादी रचाई है. गौहर खान को ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ और ‘इश्कजादे’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है.