
विमानन नियामक DGCA ने मंगलवार को कहा कि वैक्सीन लेने के 48 घंटे बाद तक पायलटों या केबिन क्रू के सदस्यों को उड़ान पर नहीं भेजा जाएगा। DGCA ने अपने सर्कुलर में कहा, ’48 घंटों के बाद यदि किसी तरह का लक्षण नहीं दिखता है तब पायलट और केबिन क्रू अपने काम पर दोबारा जाने के लिए फिट करार दिए जाएंगे।’ कोरोना वैक्सीनेशनल सेंटर में टीका लगवाने के बाद एयर क्रू पर 30 मिनट पर नजर रखी जाएगी कि इन पर कोई ‘विपरीत रिएक्शन’ तो नहीं है.
इसमें कहा गया है कि एयर क्रू को वैक्सीन लगने के बाद 48 घंटे तक उड़ान भरने के लिहाज से अनफिट माना जाएगा. यदि 48 घंटे के बाद भी पायलट में कोई लक्षण पाए जाते हैं तो फिजीशियन या अधिकृत मेडिकल अटेंडेंट उन्हें देखेंगे. इन पायलटों को उड़ान के लिहाज से तभी फिट माना जाएगा यदि उनमें किसी दवा या मेडिकल केयर सर्टिफिकेट के बिना कोरोना के लक्षण नहीं पाए जातेण् डीजीसीए के अनुसार, यदि मेडिकल अनफिट रहने की अवधि 14 दिन से ज्यादा है तो फ्लाइंग की फिटनेस जांचने के लिए उनका विशेष मेडिकल परीक्षण किया जाएगा.