Antilia Case में एक और खुलासा, Sachin Vaze ने अपनी ही बिल्डिंग के CCTV फुटेज किए थे जब्त

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटर सामग्री से भरी SUV के मामले में सचिन वाजे  की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती दिखाई दे रही हैं. जांच के दौरान NIA के हाथ कई और सबूत आए हैं जोकि हैरान करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक CIU में रहते हुए सचिन वाजे जब संदिग्ध स्कोर्पियो और बम धमकी की जांच कर रहे थे तब ठाणे की अपनी ही सोसायटी के CCTV फुटेज DVR को जब्त कर लिया था. सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम जब सचिन वाजे के घर जांच के लिए गई तब ये मामले से पर्दा उठा। हैरान करने वाली बात ये है कि उस डीवीआर से फुटेज मिटा दी गई है।

अब सवाल उठता है कि कोई जांच अधिकारी अपनी ही इमारत के सीसीटीवी फुटेज क्यों जब्त करेगा? जांच एजेंसी के अफसरों के जहन में सवाल उठ रहा है कि क्या सचिन वाजे ने विक्रोली से स्कोर्पियो कार लाकर अपने ही कंपाउंड में तो नही रखवाई थी ? शक है कि 25 फरवरी के बाद जब मनसुख से वाजे के सबंध प्रकाश में आए क्या तब सबूत मिटाने के लिए तो ऐसा किया। बहरहाल जांच एजेंसी एनआईए इस संबंध में सीआईयू के एपीआई रियाज़ काज़ी से भी पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि एनआईए ने 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के निकट विस्फोटकों से भरी एक कार पाए जाने की जांच को लेकर वाजे को शनिवार को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *