March 17 – 2021 शुक्र मीन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत-विभिन्न तेल शनिवार और शनिदेव(पंडित दिनेश गुरूजी)

March 17 – 2021 शुक्र मीन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत पंडित दिनेश गुरूजी से जाने
शुक्र को सुख, संपत्ति का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र का 17 मार्च को मीन राशि में प्रवेश होने वाला है। उस दिन सुबह में 02 बजे शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। 17 मार्च से 10 अप्रैल तक वे मीन राशि में रहेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ना निश्चित है। इससे कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी तो कुछ लोगों के लव लाइफ में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
?‍?मेष राशि चुनौतियों का सामना पूरी ताकत से करेंगे तो सफलता मिलेगी। 17 मार्च से 10 अप्रैल के बीच सतर्क रहें। खर्च में वृद्धि हो सकती है। यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है।
?‍?वृष राशि शुक्र आपके लिए खुशहाली लाएगा। जॉब में प्रमोशन के साथ ही आय भी बढ़ेगी। परिवार के सदस्य खुश रहेंगे औरजीवनसाथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
?‍?मिथुन राशि शादी का प्रस्ताव मिल सकता है या फिर आपकी शादी तय हो सकती है। नौकरी में भी तरक्की का योग है। जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन कर पाएंगे।
?‍?कर्क राशि शुक्र के कारण किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। हर ओर सफलता मिलेगी। संबंध प्रगाढ़ होंगे। योत्रा का योग बन रहा है, थोड़ा सर्तक रहें।
?‍?सिंह राशि सोच विचार करके ही कहीं पर निवेश करें। आपके जीवनसाथी को आर्थिक लाभ हो सकता है। विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
?‍?कन्या राशि आपकी लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। शुक्र का राशि परिवर्तन प्रेम प्रसंग में सफलता देगा। जीवन खुशहाल होगा। जीवन का पूरा आनंद प्राप्त करेंगे।
?‍?तुला राशि इस राशि के जातकों की लव लाइफ में थोड़ी समस्याएं आएंगी। अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। राहत वाली बात यह है कि आय के लिए समय अच्छा रहेगा।
?‍?वृश्चिक राशि शुक्र देव की कृपा आप पर रहेगी। नौकरी में तरक्की, आय में वृद्धि और लव लाइफ में सफलता का योग बना हुआ है।
?‍?धनु राशि शुक्र के राशि परिवर्तन से वर्क प्लेस पर आपका दबदबा बढ़ेगा। आर्थिक तौर पर आप सुदृढ़ होंगे। जीवन में भौतिक सुख बढ़ेगा, लेकिन परिवार में मतभेद से बचें।
?‍?मकर राशि शुक्र के प्रभाव से आपकी लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। समय अच्छा आने वाला है। मान, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है।
?‍?कुंभ राशि अचानक धन लाभ का योग है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। जीवन साथी के सुझावों को अनदेखा न करें।
?‍?मीन राशि वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। आपका व्यक्तित्व पहले से और अच्छा होगा। जिम्मेदारियों को ठीक से पूरा करेंगे।
माँ शारदा ज्योतिषधाम अनुसंधान संस्थानम इंदौर
डॉक्टर पंडित दिनेश गुरूजी
ज्योतिष वास्तुर्विद
9977794111,9826025335

 

 

 

विभिन्न तेल शनिवार और शनिदेव
〰〰?〰〰?〰〰?〰〰
तेल शनि से संबंधित पदार्थ है। तेल का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। तेल के कई फायदे भी हैं और नुकसान भी।

चमेली का तेल:
〰〰〰〰〰
को हर मंगलवार या शनिवार को सिन्दूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए। नियमित रूप से हनुमानजी को धूप-अगरबत्ती लगाना चाहिए। हार-फूल अर्पित करना चाहिए। हनुमानजी को चमेली के तेल का दीपक नहीं लगाया जाता बल्कि तेल उनके शरीर पर लगाया जाता है। ऐसा करने पर सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

सरसों का तेल:
〰〰〰〰
एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपनी छाया देखकर उसे शनिवार के दिन शाम को शनिदेव के मंदिर में रख आएं। इसके अलावा आप अलग से शनिदेव को तेल चढ़ा भी सकते हैं। इस उपाय से आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।

तिल का तेल:
〰〰〰〰
तिल के तेल का दीपक 41 दिन लगातार पीपल के नीचे प्रज्वलित करने से असाध्य रोगों में अभूतपूर्व लाभ मिलता है और रोगी स्वस्थ हो जाता है। भिन्न-भिन्न साधनाओं व सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए भी पीपल के नीचे दीपक प्रज्वलित किए जाने का विधान है।

शारीरिक कष्ट दूर करने के लिए:
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शनिवार को सवा किलो आलू व बैंगन की सब्जी सरसों के तेल में बनाएं। उतनी ही पूरियां सरसों के तेल में बनाकर अंधे, लंगड़े व गरीब लोगों को यह भोजन खिलाएं। ऐसा कम से कम 3 शनिवार करेंगे तो शारीरिक कष्‍ट दूर हो जाएगा।

दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाने का टोटका:
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
सरसों के तेल में सिंके गेहूं के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पूए, सात मदार (आक) के फूल, सिन्दूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्ते पर रखकर शनिवार की रात में किसी चौराहे पर रखकर कहें- ‘हे मेरे दुर्भाग्य, तुझे यहीं छोड़े जा रहा हूं, कृपा करके मेरा पीछा ना करना।’ सामान रखकर पीछे मुड़कर न देखें।

धन-समृद्धि हेतु:
〰〰〰〰〰
कच्ची घानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। अनिष्ट दूर होगा और धन भी प्राप्त होगा।

सुख-शां‍ति हेतु:
〰〰〰〰〰
खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए किसी भी आश्रम में कुछ आटा और सरसों का तेल दान करें।

नया घर चाहिए तो करें ये उपाय:
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शमी के पौधे के पास लोहे के दीये में तिल के तेल में सरसों का तेल मिलाकर काले धागे की बत्ती जलाएं। दीये का मुख 4 दिशाओं और 4 कोणों सहित आठों दिशाओं में करें। फिर दीये को जल में प्रवाहित कर दें। यह कार्य 27 शनिवार तक करेंगे तो निश्चित ही आप नए घर में प्रवेश कर जाएंगे।

शराब छुड़वाने का टोटका:
〰〰〰〰〰〰〰〰
एक शराब की बोतल किसी शनिवार को शराब पीने वाले के सो जाने के बाद उसके ऊपर से 21 बार वार लें। फिर उस बोतल के साथ किसी अन्य बोतल में 800 ग्राम सरसों का तेल लेकर आपस में मिला लें और किसी बहते हुए पानी के किनारे में उल्टा गाड़ दें जिससे बोतलों के ऊपर से जल बहता रहे। यह उपाय किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।

मंदी से छुटकारा पाने के लिए:
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
अगर आपके व्यापार या नौकरी में मंदी का दौर चल रहा है तो आप किसी साफ शीशी में सरसों का तेल भरकर उस शीशी को किसी तालाब या बहती नदी के जल में डाल दें। शीघ्र ही मंदी का असर जाता रहेगा। व्यापार या नौकरी में उन्नति होती रहेगी।

रोग के कारण किसी के मरने की आशंका हो तो:
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
गुड़ को तेल में मिश्रित करके जिस व्यक्ति के मरने की आशंका हो, उसके सिर पर से 7 बार उतारकर मंगलवार या शनिवार को भैंस को खिला दें। ऐसा कम से कम 5 मंगलवार या शनिवार को करें। यह उपाय भी किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।

मनोकामना तुरंत पूर्ण होती:
〰〰〰〰〰〰〰〰
पीपल के नीचे सरसों तेल का दीपक लगातार 41 दिन तक प्रज्वलित करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
माँ शारदा ज्योतिषधाम अनुसंधान संस्थानम इंदौर
डॉक्टर पंडित दिनेश गुरूजी
ज्योतिष वास्तुर्विद
9977794111,9826025335

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *