
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसे भारतीय टीम 3-1 के अंतर से जीतने में कामयाब रही थी. अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. 20 मार्च तक टी-20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं 23 मार्च से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.सीरीज के वनडे मैच क्रमशः 23, 26 और 28 मार्च को खेले जाएंगे. आईपीएल 2021 से पहले आखिरी सीरीज होगी. यह सभी मैच पुणे क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है.
भारतीय वनडे टीम में प्रसिध कृष्णा को शामिल किया गया है तो वहीं दूसरी ओर ईशान किशन अपनी जगह वनडे टीम में नहीं बना पाए हैं. सूर्यकुमार यादव को वनडे में भी शामिल किया गया है.
हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या की वनडे टीम में वापसी हुई है. वनडे टीम में टी नटराजन, भुवनेश्वर, मोहम्द सिराज तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट की भूमिका में नजर आएंगे. भारतीय वनडे टीम में शुबमन गिल को भी मौैका मिला है. बता दें कि पहले ये कयास लग रहे थे कि रोहित शर्मा को रेस्ट दिया जाएगा, लेकिन रोहित भी वनडे सीरीज खेलते हुए दिखेंगे.
वहीं बात करें तो जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलते हुए नहीं दिखेंगे. बुमराह ने हाल ही में टीवी फ्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं. बुमराह ने शादी के लिए ही अपना नाम वनडे और टी-20 सीरीज से वापस ले लिया था.
भारतीय टीम इस प्रकार है:-विराट कोहली (c), रोहित, धवन, गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर, मोहम्द सिराज, प्रिसिध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर