विराट कोहली की तरह ‘ब्लैक वाटर’ पीती हैं उर्वशी रौतेला, जाने कितनी है कीमत

एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला  इन दिनों अपनी फिल्‍मों से ज्‍यादा अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट और अपनी एक्‍सपेंस‍िव लाइफस्‍टाइल के चलते सुर्खियों में हैं. हाल ही में उर्वशी अपने महंगे-महंगे ड्रेसेस में फोटोशूट कराने के चलते सुर्खियों में आई थीं, तो अब अचानक उर्वशी रौतेला की पानी की बोतल ने हंगामा मचा द‍िया है. इतना ही नहीं, इस बोतल के चलते एक बार फिर उर्वशी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान व‍िराट कोहली  के बीच एक कनेक्‍शन बन गया है.

दरअसल हाल ही में उर्वशी एयरपोर्ट से न‍िकलते हुए स्‍पॉट की गईं. यहां उनके हाथ में पानी की एक बोतल नजर आई ज‍िसमें ‘ब्‍लैक वॉटर’  था. इस पानी की कीमत लगभग 3 से 4 हजार रुपये प्रति लीटर है. बता दें कि व‍िराट कोहली के साथ ही कुछ और सेलीब्र‍िटीज भी ये बेहद मेहंगा और स्‍पेशल पानी पीते हैं.

 

एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला के हाथ में जो पानी की बोतल नजर आई, उसमें नेचुरल एल्कलाइन वॉटर होता है. यह पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. ब्लैक वॉटर की पीएच वैल्यू काफी हाई होती है. कोविड-19 के दौरान विराट कोहली समेत कई अन्य सेलेब्स ने ब्लैक वॉटर लेना शुरू कर दिया था, ताकि इम्युनिटी बढ़ा सकें और फिट रह सकें.

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में नजर आने वाली हैं. आपको बता दें, उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सनी देओल के साथ पहली फिल्म ‘सिंह साहेब द ग्रेट’ से की थी. जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *