शाम की बड़ी ख़बरें

*?शाम देश,राज्यों,से 18 बड़ी खबरें?*????

*चांदी के सिक्के, सवा लाख लड्डू, जय श्री राम का उद्घोष..राम मंदिर भूमि पूजन से पहले तैयार है अयोध्या नगरी*
*============================*

*1* देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 52,050 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 18,55,745 हुई
*2* देश में अभी कोरोना के ऐक्टिव मामले 5,86,298 हैं। 12,30,509 लोग अब तक ठीक हो चुके हैंः स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण
*3* रिकवर हुए लोगों की संख्या ऐक्टिव मामलों से दोगुनी है। मृत्यु दर पहले लॉकडाउन से लेकर अब तक सबसे कम हैः राजेश भूषण, स्वास्थ्य सचिव
*4* राम सबमें हैं और सबके हैं…’, प्रियंका गांधी ने कहा-राष्ट्रीय एकता का अवसर बने मंदिर का भूमि पूजन
*5* दिग्विजय सिंह के भूमि पूजन मुहूर्त वाले बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, मुझे लगता है कि उनके दुर्दिन हैं, उनका दुर्भाग्य है
*6* राम का नाम भाजपा की बपौती नहीं- उमा भारती बोलीं; दिग्विजय सिंह ने कहा- शुक्रिया
*7* राम मंदिर निर्माणः कमलनाथ बोले- भाजपा के पेट में दर्द पता नहीं क्यों चालू हो जाता है, क्या धर्म पर उनका पेटेंट है
*8* कमलनाथ बोले- हम अयोध्या भेज रहे हैं 11 चांदी की ईंट, कांग्रेस सदस्यों ने खरीदी थी
*9* कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘मैं राम मंदिर के कार्यक्रम से 24 घंटे पहले कोई भी राजनीतिक टिप्पणी करने से परहेज करूंगा। लेकिन मैं इतना कहूंगा कि राजनीति का धर्म होना चाहिए, धर्म की राजनीति नहीं, यही राम की मर्यादा है
*10* केंद्रीय मंत्री शेखावत ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि “भगवान राम को काल्पनिक कहने वाली कांग्रेस का राम मंदिर भूमिपूजन पर वक्तव्य ऐतिहासिक यू-टर्न है।
*11* राजस्थान:सुरजेवाला बागी बातचीत से पहले कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा से दोस्ती तोड़नी होगी: सुरजेवाला
*12* आर्टिकल 370 निरस्त होने की पहली वर्षगांठ (5 अगस्त) से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से दो दिन का कर्फ्यू लगाया गया है।
*13* कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। फिलहाल वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं
*14* सुशांत केस की CBI जांच कराना सिर्फ महाराष्ट्र का अधिकार, राजनीति कर रहे नीतीशः शिवसेना
*15* मंगलवार को शेयर बाजार में दिखा मंगल, 748 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 11100 के करीब
*16* भारतीय अर्थव्यवस्था का बुरा दौर बीता, कृषि क्षेत्र ने पार लगाई नैया:रिपोर्ट
*17* मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय इलाको, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक, दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में 8 अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया। कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, रेड अलर्ट जारी
*18* भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। शहर के लोगों को अगले दो दिनों तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है
*=============================*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *