दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन पर लगाया था अजीबोगरीब आरोप, आप भी रह जाएंगे हैरान-देखे विडीओ

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की जोड़ी फिल्म ‘पीकू’ में बेहद पसंद की गई थी. ‘पीकू’ फिल्म में अमिताभ पिता की भूमिका में थे जबकि दीपिका बेटी की भूमिका में थीं. कुछ अलग तरह की स्टोरी और कुछ इन दोनों कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस की वजह से यह फिल्म सुपरहिट हुई थी. इतना ही नहीं ढेर सारे अवॉर्ड्स भी हासिल हुए थे. एक बार फिर इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. ’पीकू’ फिल्म की रिलीज के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी. इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन पर एक बड़ा आरोप लगाया था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर एक फिर वायरल हो रहा है.

अमिताभ चुराते हैं खाना
वीडियो में दिख रहा है कि फिल्म पीकू के दौरान अमिताभ और दीपिका टीम की बाकी कास्ट के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं। तभी दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन को लेकर कहती हैं, ‘यह मेरा खाना चुराते हैं।’ दीपिका की बात सुनकर अमिताभ उन्हें बेहद ही हैरानी से देखने लगते हैं।

 

अमिताभ नहीं समझ पाते दीपिका की बात
दीपिका पादुकोण जो बात करती हैं, वो बात अमिताभ को समझ नहीं आती है, इसके बाद वो दीपिका से पूछते हैं- मैं क्या करता हूं? जिस पर दीपिका फिर से कहती हैं कि आप मेरा खाना चुराते हो। यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं और फिर अमिताभ बच्चन अपनी बात कहते हैं।

हर तीन मिनट पर खाती हैं दीपिका
दीपिका की बात के बाद अमिताभ वीडियो में कहते दिखते हैं, ‘”नहीं, इसमें क्या है देखिए। हम साधारण तीन वक्त पर खाने वाले लोग हैं। इनका वातावरण कुछ अलग है। ये हर तीन मिनट पर खाना खाती हैं, लेकिन इसमें कोई ताज्जुब की बात नहीं है। बल्कि ताज्जुब की बात यह है कि जाता कहां से खाना, मैं जानना चाहता हूं? वैसी की वैसी ही दुबली-पतली हैं यें।’

कौनसी हैं अपकमिंग फिल्में
बात अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो जल्दी ही इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में नजर आएंगे। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र भी उनके खाते में है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण जल्दी ही 83 में नजर आएंगी। फिल्म में उनकी जोड़ी पति रणवीर सिंह के साथ दिखेगी। दीपिका पादुकोण जल्दी ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। इसके अलावा शकुन बत्रा की एक फिल्म में भी दीपिका फैन्स को दिखेंगी। फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के अलावा दीपिका पहली बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *