आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ?️।।
??जय श्री राम??
      ? सुप्रभातम् ?
 ««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्………………………1942
रवि…………………………..उत्तरायण
मास……………………………फाल्गुन
पक्ष……………………………….शुक्ल
तिथी…………………………….नवमी
प्रातः 10.04 पर्यंत पश्चात दशमी
सूर्योदय………प्रातः 06.28.38 पर
सूर्यास्त………संध्या 06.39.41 पर
सूर्य राशि…………………………..मीन
चन्द्र राशि……………………….मिथुन
गुरु राशि………………………….मकर
नक्षत्र…………………………….पुनर्वसु
रात्रि 10.31 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग……………………………….शोभन
दोप 12.31 पर्यंत पश्चात अतिगंड
करण……………………………कौलव
प्रातः 10.04 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु………………………………शिशिर
दिन……………………………मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
23 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
?‍? अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.09 से 12.57 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.34 से 05.04 तक ।
☸ शुभ अंक………………..5
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
उदय लग्न मुहूर्त :-
मीन
06:05:31 07:36:26
मेष
07:36:26 09:17:08
वृषभ
09:17:08 11:15:45
मिथुन
11:15:45 13:29:26
कर्क
13:29:26 15:45:37
सिंह
15:45:37 17:57:26
कन्या
17:57:26 20:08:05
तुला
20:08:05 22:22:43
वृश्चिक
22:22:43 24:38:53
धनु
24:38:53 26:44:31
मकर
26:44:31 28:31:39
कुम्भ
28:31:39 30:05:31
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.31 से 11.02 तक चंचल
प्रात: 11.02 से 12.32 तक लाभ
दोप. 12.32 से 02.03 तक अमृत
दोप. 03.33 से 05.04 तक शुभ
रात्रि 08.03 से 09.33 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ सर्वमायाविभंजनाय नम: ।।
संस्कृत सुभाषितानि :-
यस्मिन् वंशे समुत्पन्नः तमेव निजचेष्टितैः ।
दूषयत्यचिरेणैव धुणकीट इवाधमः ॥
अर्थात :-
उधई की तरह अधम मानव जिस कुल में पैदा हुआ हो उसे अपने हि कृत्य से थोडे समय में दूषित करता है ।
आरोग्यं :-
आंख के नीचे सूजन को दूर करने के उपाय –
7. विटामिन ई –
विटामिन ई मजबूत प्रतिरक्षा और स्वस्थ त्वचा और आंखों के लिए महत्वपूर्ण है। हाल के वर्षों में, विटामिन ई की खुराक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में लोकप्रिय हुई है। ये वे पदार्थ हैं जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।
आंख के सूजन को कम करने के लिए आप एक कोटरे ठंडा पानी लें और इसमें विटामिन ई तेल की कुछ बूंदें डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें कॉटन बैग डुबोकर आंखों पर 20 मिनट तक रखें, यह आंखों के चारों ओर सूजन को कम करने में मदद करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। मकान, वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। संतान की आजीविका संबंधी चिंता का समाधान होगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा में सावधानी रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बातचीत, व्यवहार, निर्णय गुप्त रखें। प्रापर्टी के विवाद हल होंगे। आजीविका में आने वाली रुकावटें दूर होने के योग हैं।
राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। व्यापार में लाभप्रद कार्य, योजनाओं में प्रगति होगी। अच्छे समय का उपयोग करेंगे। कार्य में तरक्की की संभावना बढ़ेगी। रुका पैसा मिलेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। जवाबदारी बढ़ेगी। सोचे कार्यों में सफलता मिलेगी। अवसरों को न जाने दें। परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यर्थ मामलों में उलझना पड़ सकता है। व्यापार में हानि होने से आर्थिक कष्ट हो सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी। निवास संबंधी समस्या रह सकती है।
? राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
ऐश्वर्य पर खर्च होगा। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रह सकेगी। आशा-निराशा की स्थिति रहेगी। अपने खर्च, लेन-देन पर नियंत्रण रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक जवाबदारी सीमित रखें। विश्वासप्रद वातावरण नहीं रहेगा। संतान के कार्यों से असंतोष रहेगा। मित्रों से अनबन होगी। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शुभ आयोजन होंगे। विरोधियों पर विजय और रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में वांछनीय प्रगति होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
भय, पीड़ा व तनाव का माहौल रहेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। मेहनत अधिक, लाभ कम होगा। काम-धंधे की चिंता से मन उदास होगा। परिवार में कलह, क्लेश का माहौल रहेगा। सतर्कता रखें। दुस्साहस आपके लिए हानिकारक होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पैतृक संपत्ति के क्षेत्र में उन्नति होगी। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराने संगी-साथी मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अध्यात्म और विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी, राजनीति के क्षेत्र में भाग्योदय की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन होंगे। बौद्धिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी।
राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें। वाहन की गति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आर्थिक उन्नति संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी व्यवसाय में इच्छित लाभ के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे  (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 मार्च 2021 मंगलवार संवत् 2077 मास फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि प्रातः 10:08 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:31 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:36 बजे तक रहेगा । पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 10:45 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे अपरान्ह 04:30 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल अपरान्ह 03:31 से 05:01 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:55 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्र रहेगा । अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से मन आर्द्रता का अनुभव करेगा । किसी के साथ वाद – विवाद में न उतरे । स्वजनों , स्नेहीजनों के साथ मनदुःख होगा । आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखे । नए कार्य के प्रारंभ में निष्फल रहेंगे । जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है ।

वृषभ :~ आज आपके आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होंगे । मित्रों – शुभेच्छकों के मिलन से आनंद होगा । व्यावसाय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पूंजी निवेश सावधानी पूर्वक करें । नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे ।

मिथुन :~ आज आपके दिन की शुरुआत शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगी । परिवार और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखे । आर्थिक लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा । पूंजी निवेश संभलकर करें । सहकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा ।

कर्क :~ आज आपके धन की आय कम और व्यय अधिक होगा । आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी , साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी । वाणी और व्यवहार में ध्यान रखे । भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा । आर्थिक लाभ होगा । शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में सुधार होगा । परिवार का वातावरण भी आनंदप्रद बनेगा ।

सिंह :~ आज आपके मन में क्रोध और आवेश रहने से लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करे । स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा । मन में व्यग्रता रहेगी । परिवार मे उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है , परंतु मध्याहन के बाद मन मे स्वस्थता अनुभूति होगी । परिवारजनों के साथ खान – पान का प्रसंग होगा । शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा । खर्च पर अंकुश रखे ।

कन्या :~ आपका आज का प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । सामाजिक प्रशंसा होगी । वसूली के पैसे आएँगे । परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में प्रतिकूलता दिखेगी । आपका प्रफुल्लित मन अस्वस्थ होगा । स्वास्थ्य भी कुछ नरम – गरम रहेगा । वाणी में संयम रखे , असंयम से किसीसे तकरार , झगडा हो सकता है ।

तुला :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा । व्यवसाय या व्यापार में उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे । पदोन्नति होगी । सरकारी कार्य सरलतापूर्वक होंगे । सामाजिक मान – सन्मान बढे़गा । धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है । परिवार में संतान और पत्नी से लाभ होगा । मित्रों की भेंट से आनंद होगा । आय में वृद्धि हो सकती है ।

वृश्चिक :~ आज आप विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद में आप न पडें । व्यवसाय या व्यापार में अनुकूलता नहीं है । संतानों से मतभेद हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद घर , कार्यालय या व्यावसाय मे उपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा । सरकारी कार्य पूर्ण होंगे ।

धनु :~ आज आप सावधान रहे । क्रोध से हानि होने की संभावना है । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से व्यग्र रहेंगे । व्यावसाय में ऊपरी कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । संतानों की चिंता सताएगी । प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहे । महत्वपूर्ण कार्यो में निर्णय न ले । नए कार्य का प्रारंभ आज न करे ।

मकर :~ आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने – फिरने और खान – पान का प्रसंग उपस्थित होगा । वाहन – सुख मिलेगा तथा मान – सन्मान भी मिलेगा । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा । अधिक खर्च होगा । स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा । परिवारिक और सहकर्मचारियों के साथ मनदुख के प्रसंग बनेंगे ।

कुंभ :~ आज आपको कार्य – सफलता और यश – कीर्ति मिलेंगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । मध्याहन के बाद मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएँगे । जिसमे मित्रों , स्वजनों को भी शामिल करेंगे ।

मीन :~ आजका आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा । कला के क्षेत्र में अभिरुचि बढेगी । मित्रो के भेंट से आनंद होगा । विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है । प्रियपात्र से भेंट आनंददायी होगी । घर में सुख – शांति का वातावरण रहेगा । मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ हो सकता है । क्रोध की अधिक रहेगा , इसलिए मन तथा वाणी पर संयम रखे । विरोधियों से सफलता मिलेगी । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *