
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फैंस का सालों से मनोरंजन करता आ रहा है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार और उनका दमदार अभिनय रहा है। वहीं शो का एक किरदार ऐसा है जो दर्शकों के दिलों पर राज करता है। जी हां दयाबेन के किरदार में फैंस दिशा वकानी को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी हैं। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है।
दिशा वकानी के किरदार दयाबेन को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। फैंस दयाबेन का सालों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब यह स्पष्ट तौर पर सामने आ गया है कि दिशा वकानी अब शो में वापसी नहीं करेंगी।
काफी समय तक दिशा वकानी और शो के मेकर्स के बीच दया बेन की वापसी को लेकर बात होती रही। उनकी वापसी के लिए दिलचस्प कहानी और मौके की भी तलाश थी लेकिन अब उनकी वापसी होती नजर नहीं आ रही है। अब यह साफ हो गया है कि दिशा वकानी की इस शो में वापसी नहीं होने वाली है। सोशल मीडिया पर इस खबर से फैंस निराश हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस बीच कई बार दयाबेन के रोल के लिए दिशा वकानी को रिप्लेस करने की खबरें भी आईं लेकिन यह सब अफवाह साबित हुईं। मशहूर अभिनेत्री राखी विजान ने दयाबेन का किरदार निभाने की इच्छा भी जाहिर की थी लेकिन इसको लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है।
अब जब दिशा वकानी ने स्पष्ट कर दिया है तो शो के मेकर्स को दया बेन के किरदार के लिए नई अदाकारा को लाना होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में दिशा की जगह कौन लेता है।