क्रुणाल पंड्या के डेब्यू पर हार्दिक हुए भावुक, कहा-पापा को तुम्हारे ऊपर गर्व होगा

30 वर्षीय भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को ड्रीम डेब्यू किया. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंड्या ने सिर्फ 26 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. यह बतौर भारतीय बल्लेबाज डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक है. पंड्या ने पारी में 31 गेंद का सामना किया और 7 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी चटकाया. हाल में ही अपने पिता को खोने वाले क्रुणाल अपनी पारी के बाद बेहद भावुक नजर आए.
अपने बड़े भाई क्रुणाल के डेब्यू के बाद हार्दिक पंड्या भी पिता हिमांशु पंड्या को याद करके भावुक हो गए. हार्दिक ने ट्वीट किया, पापा को तुम्हारे ऊपर गर्व हुआ होगा. वो तुम्हारे लिए मुस्कुरा रहे होंगे भाई और उन्होंने तुम्हारे जन्मदिन से पहले एक गिफ्ट भेजा है. तुम इस दुनिया में बहुत कुछ डिजर्व करते हो. मैं तुम्हारे लिए इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता भाई. ये आपके लिए था पापा.
इसी साल हुआ था पिता का निधन
टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या  और  हार्दिक पांडया के पिता हिमांशु पांड्या  का दिल का दौरा पड़ने से 16 जनवरी की सुबह निधन हो गया था. वह 71 साल के थे. दोनों भाई अपने पिता को काफी मिस कर रहे हैं. यही वजह है कि क्रुणाल और हार्दिक भावुक हो गए.
पांड्या ब्रदर्स ने रचा इतिहास
हार्दिक पांडया  और क्रुणाल पांड्या  भारतीय क्रिकेट इतिहास में भाइयों की तीसरी जोड़ी है जिन्होंने एक साथ वनडे मैच खेला हो. मोहिंदर अमरनाथ  और सुरिंदर अमरनाथ  पहली भाइयों की जोड़ी थी जो भारत की तरफ से वनडे मैच खेली थी. इसके अलावा इरफान पठान  और यूसुफ पठान  एक साथ वनडे मैच खेल चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *