कादर खान के बड़े बेटे अब्‍दुल कुद्दुस का निधन, कनाडा में थे सिक्‍योरिटी अफसर

दिवंगत अभिनेता कादर खान  के बड़े बेटे अब्दुल कुद्दुस  का निधन हो गया है, अब्दुल कनाडा में रहते थे और वहीं पर एयरपोर्ट सिक्योरिटी अफसर थे। अब्दुल कुद्दुस, कादर खान की पहली पत्नी के बड़े बेटे थे। अब्‍दुल का पूरा परिवार भी कनाडा में ही रहता है।अब्‍दुल के निधन की जानकारी विरल भ‍ियानी ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है.

साल 2018 में कादर खान का भी 81 साल की उम्र में कनाडा में ही निधन हो गया था. 21 दिसंबर को कादर खान ने आख‍िरी सांसे ली थीं. बॉलिवुड में 300 से ज्‍यादा फिल्‍मों में ऐक्‍ट‍िंग से लेकर डायलॉग लिखने तक का काम करने वाले कादर खान ने अजरा खान से शादी की थी. उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से अब्‍दुल कुद्दुस सबसे बड़े थे.

एक्टर होने के चलते कादर खान के घर में एक्टिंग का माहौल था. बचपन में जब उनका बेटा सरफराज टीवी देखता तो उनका मन करता था कि वो भी एक्टिंग करें. उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा. लेकिन सरफराज ने कभी अपने पिता को इस सपने के बारे में नहीं बताया. कादर खान नहीं चाहते थे कि उनका कोई भी बेटा एक्टर बने.

हालांकि, सरफराज खान फिल्मों में अपनी खास पहचान नहीं बना पाए. कहने को तो सरफराज ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ और ‘वॉन्टेड’ में काम किया है. इसके बाद सरफराज अब अपनी एक एक्टिंग अकेडमी चला रहे हैं जिसमें वो नए लड़के-लड़कियों को एक्टिंग वर्कशॉप कराते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *