‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख कोविड से हुईं परेशान, बोलीं…

बॉलीवुड में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इस बीच कोरोना वायरस से संक्रमित फातिमा सना शेख ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोविड-19 और उसकी वजह से होने वाली दिक्कतों के बारे में लिखा है. दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बताया है कि किस तरह कोविड 19 की वजह से वह अपने सूंघने और स्वाद की ताकत को खो चुकी हैं और पूरे शरीर में दर्द रहता है.

फातिमा सना शेख  ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘कोविड ने बुरा हाल कर रखा है. सूंघने और स्वाद की ताकत खो चुकी है…शरीर भी दर्द कर रहा है.’ इस तरह कोविड के प्रमुख लक्षणों से वह जूझ रही हैं. फातिमा घर पर रहकर ही सारी एहतियात बरत रही हैं.

पिछले हफ्ते ही फातिमा सना शेख  कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं. जिसके बाद उन्होने लिखा था, ‘मैं कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है और सभी प्रोटोकॉल और एहतियात बरतते हुए मैं होम क्वारंटीन में हूं. आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया.’ फातिमा की आने वाली फिल्म ‘अजीब दास्तान्स ‘ जो करण जौहर प्रोडक्शन की है और नेटफ्लिक्स पर 16 अप्रैल को रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *