बीजेपी नेता की गाड़ी में EVM मिलने से घमासान; जानिए क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह

असम में बीजेपी प्रत्याशी की गाड़ी में ईवीएम मिलने पर मचे सियासी तूफान के बीच गृहमंत्री मंत्री अमित शाह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो चुनाव आयोग को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। 1 मार्च को असम में दूसरे चरण के वोटिंग के बाद एक बीजेपी नेता की गाड़ी में ईवीएम मिलने को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। इस मामले में चुनाव आयोग ने चार अधिकारियों को निलंबित किया है। गुरुवार को असम में चुनाव के बाद चुनाव अधिकारियों को बीजेपी नेता की गाड़ी में ईवीएम के साथ पकड़ा गया था। मीडिया में खबर आते ही हंगामा मच गया था। विपक्ष ने इसे ईवीएम में छेड़छाड़ करने की कोशिश कहते हुए चुनाव आयोग से सवाल किया था कि चुनाव में लगे अधिकारी किसी की निजी गाड़ी में ईवीएम रखकर क्यों ले जा रहे थे।

आयोग ले सख्त एक्शन शाह :-ईवीएम पर उठे बवाल को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो चुनाव आयोग को इस मामले पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमने चुनाव आयोग को किसी तरह की कार्रवाई करने से नहीं रोका है। अमित शाह ने कहा “मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। मैं कल दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार कर रहा था। मैं इसकी जानकारी लूंगा। हमने चुनाव आयोग को कोई भी कदम उठाने से नहीं रोका है। अगर ऐसा हुआ है तो कानून के हिसाब से चुनाव आयोग को कदम उठाना चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लेना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *