IIT रुड़की के 90 छात्र कोरोना पॉजिटिव, हॉस्टल को बनाया गया स्पेशल कोविड केयर सेंटर

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू होती दिख रही है। उत्तराखंड में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की के 90 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कॉलेज के मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब तक 90 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. गुरुवार तक 80 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे.

IIT प्रशासन ने गुरुवार को ही 5 हॉस्टलों को सील करके इन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था. आईआईटी रूड़की प्रशासन ने 1 हॉस्टल को कोविड केयर सेंटर   में बदल दिया. छात्रों को उनके कमरों में ही खुद को आइसोलेट करने के लिए निर्देश दिए थे. उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है. गुरुवार को राज्य में 787 नए मरीज सामने आए थे, वहीं 3 मरीजों की मौत हो गई थी.

IIT रुड़की कोरोना का नया हॉट स्पॉट:-अब IIT रुड़की कोरोना का नया हॉट स्पॉट बना हुआ है. यहां लगातार छात्रों में कोरोना संक्रमण फैल रहा है. उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं हरिद्वार महाकुंभ चल रहा है, जिसमें देश-विदेश और अलग-अलग राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण कोविड-19 संक्रमण के फैलने का खतरा है. जिसके चलते जिले के सभी स्कूल 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया गया है

दून स्कूल में भी फैल रहा कोरोना संक्रमण:-देहरादून के फेमस दून स्कूल में स्टूडेंट्स और टीचर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. यहां 5 टीचरों सहित 12 छात्र कोरोना संक्रमित निकले हैं. सभी छात्र 9वी क्लास के बताए जा रहे हैं. छात्रों और टीचरों के पॉजिटिव आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है. प्रशास अब संक्रमित हुए छात्रों और टीचरों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री निकालनें में जुट गया है. इसी के ही साथ स्कूल कैंपस को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *