मुंबई में 5 सितारा होटलों में होगा हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों का इलाज

देशभर में जारी कोरोना की भारी रफ्तार के बीच गुरुवार को भी 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना मरीजों से भरते अस्पतालों के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक मुंबई में कोरोना पर काबू पाने के लिए कम संक्रमण वाले COVID-19 मरीज़ों के उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल 5-स्टार होटलों का इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है. प्राइवेट अस्पताल चार और पांच सितारा होटलों के साथ मरीजों को भर्ती करने के लिए करार करेंगे. ऐसे मरीज जो गंभीर नहीं है और जिन्हें क्रिटिकल इलाज की जरूरत नहीं है, उन्हें प्राइवेट अस्पताल से होटलों में शिफ्ट किया जाएगा.

यह फैसला इसलिए किया गया है, ताकि जिन मरीजों को अस्पताल की जरूरत है, उन्हें वहां जगह मिल सके. यह आदेश ऐसे मौके पर आया है, जब मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में तेजी के साथ कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं.पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एक नोटिस में कहा गया है, ‘यह देखा गया है कि प्राइवेट अस्पतालों में कई बेड़ उन मरीजों को दे दिए गए हैं, जिन्हें आपातकालीन इलाज की जरूरत नहीं है.’

बता दें, भारत में कोरोना वायरस के मामले पिछले 24 घंटे अब तक के सबसे ज्यादा दो लाख पार हो चुके हैं. गुरुवार को देशभर में कोविड-19 के 2,00,739 नए के दर्ज किए गए. इसके साथ ही भारत में अब तक मरीजों की संख्या 1,40,74,564 हो गई है. मौत के आंकड़ों की बात पिछले 24 घंटों के दौरान 1,038 मरीज़ों की मौत हो गई है. इसके साथ ही इससे मरने वालों की कुल संख्या 1,73,123 हो गई है.

पूरे देश में महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नये मामले सामने आये, जबकि 278 और संक्रमितों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 58,804 पहुंच गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *