
भारत में जहां कोरोना के मामले आए दिन लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं वहीं अब इसके वेरिएंट विदेशों में भी पहुंचने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक स्विट्जरलैंड में भारतीय कोविड वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है जिसके बाद सख्ती बढ़ा दी गई है।
स्विट्जरलैंड के लोक स्वास्थ्य प्राधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायरस हवाई अड्डे से आए एक यात्री में पाया गया है. हालांकि इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी गई है.भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने स्वस्थ प्रणाली को काफी परेशानी में डाल दिया है. यहां वायरस का एक नया ‘डबल म्यूटेंट’ वेरिएंट मिला है, जिसका नाम B1617 है. तेजी से सामने आते मामलों के पीछे की वजह भी नए वेरिएंट को बताया जा रहा है.
रेड लिस्ट को लेकर चर्चा जारी:-इस घातक वेरिएंट को लेकर कई देशों ने अलर्ट जारी कर दिया गया है. इन देशों ने भारत से आने वाली उड़ानों को निलंबित कर दिया है. हालांकि स्विटजरलैंड अभी इस बात पर चर्चा ही कर रहा है कि भारत को अति जोखिम वाले देशों की ‘रेड लिस्ट’ में शामिल करना है या फिर नहीं. स्विजरलैंड ने जिन देशों को ‘रेड लिस्ट’ में डाला है, वहां से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से 10 दिनों के लिए क्वारंटीन होकर रहना पड़ रहा है.
प्रभावित देश आते हैं लिस्ट में:-स्विजरलैंड ने उन देशों और क्षेत्रों को इस लिस्ट में डाला है, जहां कोरोना वायरस के मामलों की दर यहां (स्विटजरलैंड) से अधिक है. ऐसा 14 दिनों तक किया जाता है. अगर 14 दिनों के अंतराल के बाद संबंधित देश की स्थिति ठीक हो जाती है तो उसे इस लिस्ट से बाहर कर दिया जाता है (India in Travel Red List). इससे पहले ब्रिटेन ने भारत को ट्रैवल की रेड लिस्ट में डाला था. ब्रिटेन ने ये कदम इसलिए उठाया था क्योंकि वहां भारत में पाए गए कोविड वेरिएंट से 100 से अधिक मामले मिले थे.