सुंदर पिचाई और सत्य नडेला मदद के लिए आए आगे, नडेला बोले-भारत की स्थिति देख दिल टूट रहा है

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। भारत में पिछले कई दिनों से 3 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं और हर दिन 2 हजार से ज्यादा मौतें हो रही है। भारत पर आई कोरोना संकट को देखते हुए अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटने सहित दुनिया के कई बड़े देशों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इस बीच भीषण कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे भारत के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। सत्य नडेला और सुंदर पिचाई ने सोमवार (26 अप्रैल) को ट्वीट कर भारत की मौजूदा स्थिति पर दुख जताया है और कहा है कि भारत के मेडिकल सिस्टम को हर तरह से मदद करने को तैयार हैं।

सुंदर पिचई ने ट्वीट किया है कि उनकी कंपनी मेडिकल सप्लाई, हाई-रिस्क समुदायों की मदद तथा घातक वायरस के बारे में अहम जानकारी के प्रसार के लिए UNICEF तथा गिव इंडिया को 135 करोड़ रुपये देगी. उन्होंने लिखा, “भारत में बिगड़ते कोविड संकट से टूट-सा गया हूं…”

माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने कहा कि भारत में कोरोनावायरस के मौजूदा संकट से वह ‘टूट’ गए हैं, और उनकी कंपनी राहत कार्यों तथा ऑक्सीजन उपकरण खरीदने में सहयोग के लिए अपने संसाधनों तथा तकनीक का प्रयोग करती रहेगी.माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर उन्होंने अमेरिका सरकार का शुक्रिया भी अदा किया, जिसने संकट की घड़ी में भारत की मदद का आश्वासन दिया है.

उन्होंने लिखा, “भारत में मौजूदा हालात से दिल टूट गया है… मैं आभारी हूं कि अमेरिकी सरकार मदद कर रही है… माइक्रोसॉफ्ट अपनी आवाज़, संसाधन तथा तकनीक का इस्तेमाल राहत कार्यों और अहम ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन उपकरणों को खरीदने में मदद के लिए करती रहेगी…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *