
पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ ली. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच राजभवन में आयोजित साधारण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि हमारी प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि इस बेवजह हो रही हिंसा की घटनाओं का अंत हो और मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगी।
हालांकि ममता बनर्जी ने राज्यपाल के इस अनुरोध का जवाब देते हुए कहा कि मेरे शपथ लेने से पहले तक राज्य में कानून व्यवस्था का दारोमदार चुनाव आयोग के पास था।