फ़िल्म यारा हुई zee5 पर रिलीज़

भारतीय इतिहास में 70 के दशक का दौर एक यादगार दौर माना जाता है। उस दौर की फिल्में, फैशन और स्टाइल हर किसी के दिलो-दिमाग पर छाई हुई है। उस दौर को लेकर जब कभी फिल्में बनती हैं, ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप उससे प्रभावित न हो। OTT प्लैटेफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई फिल्म यारा उसी दौर की फिल्म है, जो दोस्तों के बारे में बात करती है। यह फिल्म कई मायनों में खास है। पहली तो यह कि इसे फ्रेंडशिप डे के दिन रिलीज किया गया है, दूसरी इसे तिग्मांशु धूलिया ने निर्देशित किया है और तीसरी फिल्म में काम करने वाले कलाकारों की दमदार एक्टिंग।
निर्देशन और अन्य
यारा फिल्म को देखने की बेकरारी इस बात से ही बढ़ जाती है कि इसे तिग्मांशु धूलिया ने बनाया है। हम सब वाकिफ हैं कि तिग्मांशु धूलिया किस तरह की फिल्में बनाते हैं। वह न केवल अपने अभिनय से बल्कि निर्देशन से भी सबका दिल जीत लेते हैं। इस फिल्म में निर्देशन के जरिए उनका पुराना अंदाज आप देख सकते हैं। फिल्म की लोकेशन, सेट और किरदारों का लुक आपको 70 के दौर में ले जाने की पूरी कोशिश करता है। यहीं नहीं, यारी-दोस्ती पर बात करने वाली फिल्म का संगीत भी आपको बहुत पसंद आएगा।
श्रुति हसन की बॉलीवुड वापसी
श्रुति हसन तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं और हिंदी फ़िल्मों में भी वह कभी-कभार दिखती रहती हैं. अब यारा फिल्म से श्रुति हसन की बॉलीवुड वापसी हो रही है. इससे पहले साल 2017 में आई फ़िल्म बहन होगी तेरी में श्रुति हसन दिखी थीं. साल 2009 में लक फ़िल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली श्रुति हसन ने रमैया वस्तावैया, डी-डे, गब्बर इज बैक, दिल तो बच्चा है जी, वेलकम बैक और रॉकी हैंडसम जैसी हिंदी फ़िल्में की हैं. यारा फ़िल्म में श्रुति हसन और विद्युत जामवाल की केमिस्ट्री देखने लायक है.
तिग्मांशु धूलिया का एक और धमाका
हासिल, साहेब बीबी और गैंगस्टर सीरीज, पान सिंह तोमर जैसी फ़िल्में बना चुके तिग्मांशू धूलिया की फ़िल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है. बीते 20 वर्षों के दौरान एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में तिग्मांशु धूलिया ने जो कर दिखाया है, वैसा बिरले ही कर पाते हैं. तिग्मांशू यारा फ़िल्म में 4 दोस्तों की फ्रेंच स्टोरी को भारतीय परिवेश में कैसे पेश कर रहे हैं, दर्शकों में इस बात की सबसे ज्यादा उत्सुकता थी. फ़िल्म की कहानी जिस तरह प्यार-तकरार और दोस्ती के इर्द गिर्द घूम रही है, उसे तिग्मांशु धूलिया के सिनेमाई अंदाज में देखने के लिए आप निश्चित ही बेकरार होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *