कलेक्टर  धार द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी – शादी / विवाह समारोह के आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे –  थाना बाग पुलिस को मिली बङी सफलता

कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ाई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
– ( धार से डाँ. अशोक शास्त्री )
जिला दण्डाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने जिला आपदा प्रबंधन समिति में लिए गये निर्णय अनुसार धार जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धार जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में #कोरोना_कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई जाने हेतु जारी आदेश दिनांक से 17 मई की प्रातः 6 बजे तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आवेगा। इसके सम्बन्ध में शेष आदेश एवं उसमें समय-समय पर दी गई छूट पूर्ववत् लागू रहेगी। यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जायेगा। पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की शेष शर्ते, दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे। यह आदेश 5 मई को जारी किया गया है।

 

धार जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में शादी / विवाह समारोह के आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे
प्रतिबंधात्मक संशोधित आदेश जारी
– ( धार से डाँ. अशोक शास्त्री )
जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत संशोधित आदेश जारी कर धार जिले कि सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में दिनांक 10 मई 2021 की प्रातः 6:00 बजे तक दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेशानुसार धार जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में शादी / विवाह समारोह के आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। इसकी अनुमति किसी भी रूप में नहीं दी जाएंगी। उक्त संबंध में पूर्व में जारी अनुमति स्वतः निरस्त मानी जायेगी। शेष शर्ते /दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे। यह आदेश 4 मई को जारी किया गया है।

 

 

थाना बाग पुलिस को मिली बङी सफलता –
( धार से डाँ. अशोक शास्त्री )
थाना बाग अन्तर्गत स्थित ग्राम झिरपन्या सीमा पर डकैती डालने के पुर्व की डकैत गिरोह पाँच शस्त्र सदस्य, चार सदस्य को पकङने में मिली कामयाबी ।
·       आरोपीयों के कब्जे से एक देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस, एक देशी पिस्टल मय  जिन्दा राउण्ड, एक लोहे का धारदार फालिया, एक लोहे की टामी,  घटना में  प्रयुक्त एक केटीएम मोटर सायकल और एक पल्सर मोटर सायकल कुल मश्रुका किमती 2 लाख रुपये ।
·       पांचो आरोपीगण पुर्व में थाना क्षेत्र में चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाए कर चुके है।
धार जिले में डकैती लूट व चोरी की बङी घटनाओ पर अंकूश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार जिला धार श्री आदित्य प्रतापसिह ने श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार देवेन्द्र पाटीदार के कुशल मार्ग दर्शन में जिले के समस्त सीएसपी व एसडीओपी, थाना प्रभारीयों को लगाया गया था ।
थाना प्रभारी श्री एमपी वर्मा को दिनांक 04.05.2021 रात करीब 8.30 बजे मुखबीर से सूचना मिली की थाना टाण्डा एंव बाग क्षेत्र के रहने वाले पाँच खतरनाक बदमाश मय हथियारो से लेश होकर बाग जोबट रोङ ग्राम झिरपन्या नाला पुल के निचे लाँक डाउन में आने जाने वाले राहगिरो के साथ एकत्रित होकर डकैती डालने की योजना बना रहे है।
सूचना महत्वपुर्ण होने पर उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को तत्काल अवगत कराया जाकर श्रीमान एसडीओपी महोदय कुक्षी श्री ए. व्ही. सिंग के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग को आरोपीयों की गिरफ्तार सुनिश्चित करने हेतु लगाया गया ।
पुलिस थाना बाग व्दारा योजना अनुसार पुलिस बल तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान बाग जोबट रोङ ग्राम झिरपन्या नाला पुल के पास पहुचे दबे पाव थोङा पास जाकर अंधेरे का फायदा उठाकर सुना तो कुछ लोग  बाग जोबट रोङ पर आने जाने वाले राहगिरो के साथ डकैती डालने की योजना के संबंध में बात कर रहे थे टीम व्दारा घेराबन्दी कर उन्हें ललकारा तो सभी अंधेरे में घबराकर भागने लगे तब टीम व्दारा घेरा बन्दीकर चार बदमाशो को पकङा व एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। चारो बदमाशो का नाम पता पूछते कभी कुछ कभी कुछ बताने लगे सख्ती से पुछताछ करते अपना नाम निम्नानुसार बताया
1.        अनिल पिता ठाकुर सेंगर उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम गेट्टा थाना टान्डा(12 बोर कट्टा, 1 करतुस, 1 केटीएम मोटर सायकल कीमती 2.50 लाख रुपए)
2.       प्रवीण पिता सोभान भील उम्र 18 साल नि. ग्राम गेट्टा (एक फालिया)
3.       आकाश उर्फ झींगा पिता कैलाश ढोली उम्र 18 वर्ष नि. जबरन कालोनी कुक्षी (लोहे की टामी)
4.       मोहन पिता झेन्द्रिया उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम टकारी (एक देशी पिस्टल एक राउंड एक पल्सर मोटर सायकल कीमती 50,000)
5.       फरार आऱोपी संतोष पिता कङवा भील नि ग्राम गेट्टा थाना टांडा
पकङे गये पांचो आरोपी से टीम व्दारा मौके पर प्रथक प्रथक जामा तलाशी लेने पर आरोपी अनिल की जामा तलाशी लेते पेंट के बाएँ तरफ कमर पर एक .12 बोर का देशी कट्टा मय 1 जिंदा कारतुस व एक केटीएम मोटर सायकल बिना नंबर जिसका इंजिन नंबर 7-906*97911* एवं चेचिस नंबर MD2JYCYBOHC081656 सफेद, नारंगी रंग की कीमती 1,00,000 रुपए , प्रवीण के दाहिने हाथ मे एक धारदार फालिया, आकाश उर्फ झींगा ढोली के पास एक लोहे की टामी, व मोहन भीलाला की जामा तलाशी लेते पेंट के बाएँ तरफ कमर मे एक देशी पिस्टल जिसकी मेग्जीन मे एक जिंदा राउंड व एक बजाज पल्सर मोटरसायल नंबर एमपी 45 एमबी 7438 काले रंग की कीमती 50,000 रुपए मिला  सभी से शस्त्र का लायसेंस मांगते नही होना बताया तथा सभी ग्राम झिरपन्या नाले के पुल के निचे डकैती डालने के लिये दो मोटर सायकल से एकत्रित होना कबुल किया । टीम व्दारा पाँच आरोपीयों  में से चार को गिरफ्तार कर आरोपीयों के कब्जे से एक देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस, एक देशी पिस्टल मय  जिन्दा राउण्ड, एक लोहे का धारदार फालिया,  एक लोहे की टामी,  घटना में  प्रयुक्त एक केटीएम मोटर सायकल और एक पल्सर मोटर सायकल कुल मश्रुका किमती 2 लाख रुपये जप्त कर थाना बाग लाया गया। थाना बाग पर  पाँचो आरोपीयों के विरुध्द अपराध क्र.  /2021 धारा 399,402 भादवि व 25(1),27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द  किया गया ।
पकङे गये आरोपीयों से पुछताछ करते थाना बाग में निम्नलिखित अपराध घटित करना बताया
1        डकैती की तैयारी धारा 399,402 भादवि
1 अनिल पिता ठाकुर सेंगर उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम गेट्टा थाना टान्डा(12 बोर कट्टा, 1 करतुस, 1 केटीएम   मोटर सायकल कीमती 2.50 लाख रुपए)
2         प्रवीण पिता सोभान भील उम्र 18 साल नि. ग्राम गेट्टा (एक फालिया)
3         आकाश उर्फ झींगा पिता कैलास ढोली उम्र 18 वर्ष नि. जबरन कालोनी कुक्षी (लोहे की टामी)
4         मोहन पिता झेन्द्रिया उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम टकारी (एक देशी पिस्टल एक राउंड एक पल्सर मोटर सायकल कीमती 50,000)
5         फरार संतोष पिता कङवा भील नि ग्राम गेट्टा थाना टांडा
2 लुट अपराध क्र. 176/2021 धारा 394 भादवि ग्राम झाबा जोबट रोड
1 अनिल पिता ठाकुर सेंगर उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम गेट्टा थाना टान्डा(मोबाईल कीमती 10,000 रुपए
2 प्रवीण पिता सोभान भील उम्र 18 साल नि. ग्राम गेट्टा(नगदी 4000)
3 फरार संतोष पिता कङवा भील नि ग्राम गेट्टा थाना टांडा (बरादमगी शेष 7 सोने की मोती एव पेंडल, 2,000 रुपए)
3  अपराध क्रमाक 39/2021 धारा 379 भादवि ग्राम रामपुरा नर्सरी कुक्षी रोड
1 अनिल पिता ठाकुर सेंगर उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम गेट्टा थाना टान्डा(नोकिया का पुराना मोबाईल कीमती 1,000 रुपए
2 प्रवीण पिता सोभान भील उम्र 18 साल नि. ग्राम गेट्टा(एक मंगल सुत्र का काले मोती का पेंडल कीमती 5,000 रुपए)
3 फरार संतोष पिता कङवा भील नि ग्राम गेट्टा थाना टांडा (बरादमगी शेष  सोने के टाप्स)
4  अपराध क्रमाक 65/2021 धारा 379 भादवि ग्राम आगर घाटी टाण्डा रोड
1 अनिल पिता ठाकुर सेंगर उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम गेट्टा थाना टान्डा(नकदी 1500)
2 प्रवीण पिता सोभान भील उम्र 18 साल नि. ग्राम गेट्टा(नकदी 1500)
3 फरार संतोष पिता कङवा भील नि ग्राम गेट्टा थाना टांडा (बरादमगी शेष मोबाइल  व कान के झेले)

5  अपराध क्रमाक 163/2021 धारा 379 भादवि ग्राम आगर घाटी टाण्डा रोड
1 अनिल पिता ठाकुर सेंगर उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम गेट्टा थाना टान्डा(नगदी 2500 रुपए)
2 प्रवीण पिता सोभान भील उम्र 18 साल नि. ग्राम गेट्टा(नगदी 2,500 रुपए)
3 फरार संतोष पिता कङवा भील नि ग्राम गेट्टा थाना टांडा (बरादमगी शेष  सोने का मंगलसुत्र, मोबाईल)
6   अपराध क्रमाक 52/2021 धारा 457,380 भादवि पटेल ढाबा टांडा रोड मे से नगदी चोरी 4200 रुपए
1.       आकाश उर्फ झींगा पिता कैलास ढोली उम्र 18 वर्ष नि. जबरन कालोनी कुक्षी (2000 रुपए)
7   अपराध क्रमाक 194/2021 धारा 379 भादवि किलोस्कर कंपनी का जनरेटर 20,000 ग्राम झङदा
1.       मोहन पिता झेन्द्रिया उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम टकारी (किलोस्कर कंपनी का जनरेटर 20,000)

आरोपीगण  व्दारा  थाना क्षेत्र में अपराध घटित करना कबुल किया है जिन से  मश्रुका जप्त करना शेष है।
पकङे गये आरोपीगण से एसडीओपी कुक्षी श्री ए.वी.सिंह के मार्ग दर्शन में निरी. एमपी वर्मा , उनि सुरेन्द्र कनेश, उनि मानिम टोप्पो, कार्यावाहक सउनि निलेश मालवीय, सउनि मानसिंह सिंगार, प्रआर.737 निसार मकरानी, प्रआर 248 मोहन बोडाना, कार्यवाहक प्रआर.583 रणजीत सिंह मुवेल, सउनि धनसिंह सस्तियाँ, कार्य.प्र.आर.534 मुकामसिंह देवडा, आर.821 रामसिंह, आर.884 कैलाश चौहान, आर.713 राजु कनेश, आर. 588 कैलाश गेहलोत व्दारा लगातार पुछताछ की जा रही है जिन से और भी कई चोरी लूट डकैती की घटना का खुलासा होने की पुर्ण संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *