आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास…………………………….बैशाख
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी………………………….त्रयोदशी
संध्या 07.32 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 05.49.43 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.57.18 पर
सूर्य राशि…………………………..मेष
चन्द्र राशि………………………….मीन
गुरु राशि………………………….कुम्भ
नक्षत्र……………………………..रेवती
प्रातः 05.29 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग……………………………….प्रीती
रात्रि 08.43 पर्यंत पश्चात आयुष्मान
करण……………………………..गरज
प्रातः 06.23 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु………………………………बसंत
दिन……………………………..रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
09 मई सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………9
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.57 से 12.49 तक ।
?‍? राहुकाल :-
संध्या 05.15से 06.53 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मेष
04:30:54 06:12:22
वृषभ
06:12:22 08:10:27
मिथुन
08:10:27 10:24:09
कर्क
10:24:09 12:40:19
सिंह
12:40:19 14:52:08
कन्या
14:52:08 17:02:48
तुला
17:02:48 19:17:25
वृश्चिक
19:17:25 21:33:35
धनु
21:33:35 23:39:13
मकर
23:39:13 25:26:22
कुम्भ
25:26:22 26:59:55
मीन
26:59:55 28:30:54
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.29 से 09.07 तक चंचल
प्रात: 09.07 से 10.44 तक लाभ
प्रात: 10.44 से 12.22 तक अमृत
दोप. 02.00 से 03.37 तक शुभ
सायं 06.52 से 08.15 तक शुभ
संध्या 08.15 से 09.37 तक अमृत
रात्रि 09.37 से 10.59 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ हिरण्यगर्भाय नम:॥
 संस्कृत सुभाषितानि :-
मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टस्त्रीभरणेन च ।
असतां संप्रयोगेन पण्डितोप्यवसीदति ॥
अर्थात :-
मूर्ख शिष्य को उपदेश देने से, दुष्ट स्त्री का भरण पोषण करने से, और दुष्टके संयोग से पंडित भी नष्ट होता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
बालों के लिए पोषक तत्व –
2. नट्स –
ओमेगा -3 फैटी एसिड बालों को पोषण देते हैं और इसे मजबूत करने में मदद करते हैं। चूंकि आपका शरीर इस स्वस्थ वसा का उत्पादन नहीं कर सकता है, इसलिए आपको इससे आहार से प्राप्त करना चाहिए। ओमेगा-3 फैटी एसिड बादाम और अखरोट में पाया जाता है। इसी तरह अलसी का बीज भी ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है जो आपके बालों के लिए आवश्यक वसा की आपूर्ति करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 09 मई 2021 रविवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सायं 07:31 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:54 बजे होगा । रेवती नक्षत्र सायं 05:29 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे सायं 05:29 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:12 से 06:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:46 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप समय में अधिक लाभ पाने के विचार में न फँस जाएँ इस का ध्यान रखे । कोर्ट – कचहरी के विषय में न पडे और किसी के जामीनदार न बने । मानसिक एकाग्रता कम रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य संभाले । लेन – देन में ध्यान रखे । भ्रांति और दुर्घटना से संभलकर चले ।
         वृषभ :~ आज गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार आप को मिलेंगे । नए मित्र बन सकते है । व्यवसायिक एवं आर्थिक लाभ होगा । फिर भी मध्याहन के बाद संभलकर चले । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । पूँजी निवेश करते हुए सावधानी बरते । धार्मिक कार्यों मे धन खर्च हो सकता है । कोर्ट – कचहरी में संभलकर चले ।
          मिथुन :~ आपका आज का दिन अनुकूल और लाभदायक है । व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा । व्यापार में आय और उगाही की वसूली हो सकती है । पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा । मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा ।
          कर्क :~ आज आप अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार संभलकर करे । शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता रहेगी । व्यापार में विध्न आ सकते है । परंतु मध्याहन के बाद व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी आर्थिक भी लाभ होगा ।
          सिंह :~ आप आज क्रोध और वाणी पर संयम बरते । स्वास्थ्य को संभाले ।  सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । मानसिक व्यग्रता रहेगी । परिवारिक कलह हो सकते हैं । उच्च अधिकारी , प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद में न करे । नकारात्मक विचारों से दूर रहे ।
          कन्या :~ आज आप प्रातःकाल  मित्रों के साथ घूमने – फिरने , खान – पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीत जाएगा । भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याहन के बाद प्रतिकूलता का प्रतिकार करने । स्वास्थ्य के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है । परंतु साथ – साथ आकस्मिक लाभ भी चिंता को कम कर देगा ।
          तुला :~ आज आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से हर कार्य को सफल बनाएँगे । गृहस्थजीवन में सुख और शांति रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । स्वभाव में उग्रता रहेगी , इसलिए वाणी पर संयम रखे ।  शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे ।
          वृश्चिक :~ आपमे आज भावुकता अधिक रहेगी । इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखे । विद्यार्थी अभ्यास और कैरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे । कल्पनाशक्ति से साहित्य – सृजन में नवीनता ला पाएँगे । परिवार में सुख – शांति रहेगी ।
          धनु :~ आज आप पारिवारिक  शांति के लिए निरर्थक वाद – विवाद न करे । माता का स्वास्थ्य खराब होगा । धन और प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है । मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है । सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी । विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है । स्नेहीजनों से घनिष्ठता बढेगी ।
          मकर :~ आप आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढता और स्थिरता से करे । भाईयों से संबंधो में निकटता आएगी । परंतु मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा  । शारीरिक स्फूर्ति नहीं रहेगी । धन और कीर्ति की हानि हो सकती है । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज करते समय सतर्क रहे ।
          कुंभ :~ आप आज क्रोध और वाणी पर संयम रखे । नकारात्मक विचारों से बचे । खान – पान में भी संयम बरते । मध्याहन के बाद वैचारिक स्थिरता के साथ कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे । रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान – सन्मान प्राप्त होगा ।
          मीन :~ आज आप का दिन शुभफलदायक है । शारीरिक , मानसिक स्वस्थता से उत्साही रहेंगे । नए कार्य करने के लिए समय अनुकूल है । परंतु मध्याहन के बाद संयम रखे , नहीं तो किसी के साथ वाद – विवाद या झगडा हो सकता है । आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरते ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *