स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार – प्रहलाद पटेल केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल भोजशाला पहुँचे

 

स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार – प्रहलाद पटेल
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल भोजशाला पहुँचे

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल मंगलवार को भोजशाला निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहाॅं उन्होंने इस स्मारक का अवलोकन करते हुए स्मारक के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला सहित भोजशाला आंदोलन से जुडे हुए हिंदू नेता भी उपस्ति थे। निरीक्षण के बाद चर्चा में श्री पटेल ने कहा कि हम ऐसे स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं करने जा रहे है ताकि परिवार के साथ पहुंचने वाले सदस्यों को वहां बेहतर सुविधा मिल सके। साथ ही कहा कि 15 तारीख तक हमारे सभी एसआई के स्मारकों को हमने बंद रखा है। आज से फिर 10 दिन की कोरोना की महामारी के कारण इसे बंद रखने का निर्देश दिया है। इसलिए खाली समय में स्मारकों का रखरखाव व स्मारकों की जनसुविधाएं दो चीजों पर लगातार काम चल रहा है। जब पर्यटक आता है तो उनके साथ परिवार होता है जो दूध पीते बच्चे है ऐसी जो जन सुविधा है उन स्मारकों के आसपास है या नहीं। वैसे मैंने इस स्मारक को देखा इस स्मारक में कहीं कोई जनसुविधा का कोई स्थान नहीं है। अगर किसी को लघुशंका को जाना है या किसी के साथ छोटा बच्चा है ऐसी चीजे नही है। ऐतिहासिक तौर पर जो तथ्य होते है एसआई उसी को मान्यता देते है। ये सौभाग्य है कि पहले एक हिन्दू धार्मिक स्थान था, उसे तोड़ने के बाद यह परिस्थिति बनी है। ये सौभाग्य है कि देश में कई ऐसे स्थान है जिनमें धार में भोजशाला भी है। मंत्रालय ने उस पर पत्राचार किया है मुझे विश्वास है बहुत जल्दी वह प्रतिमा भारत में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *