आज का राशिफल एवं पंचांग

  ।।  ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास…………………………..वैशाख
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………प्रतिपदा
रात्रि 03.06 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 05.48.41 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.59.47 पर
सूर्य राशि…………………………मेष
चन्द्र राशि………………………..मेष
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र………………………..कृत्तिका
रात्रि 02.38 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग…………………………..शोभन
रात्रि 11.45 पर्यंत पश्चात अतिगंड
करण……………………..किस्तुघन
दोप 01.48 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………..बसंत
दिन…………………………बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
12 मई सन 2021 ईस्वी ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.23 से 02.01 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मेष
04:19:04 06:00:27
वृषभ
06:00:27 07:58:38
मिथुन
07:58:38 10:12:19
कर्क
10:12:19 12:28:30
सिंह
12:28:30 14:40:18
कन्या
14:40:18 16:50:58
तुला
16:50:58 19:05:35
वृश्चिक
19:05:35 21:21:46
धनु
21:21:46 23:27:24
मकर
23:27:24 25:14:32
कुम्भ
25:14:32 26:48:05
मीन
26:48:05 28:19:04
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..3
? शुभ रंग……………………..हरा
? चौघडिया :-
प्रात: 07.28 से 09.06 तक अमृत
प्रात: 10.44 से 12.22 तक शुभ
दोप 03.38 से 05.16 तक चंचल
सायं 05.16 से 06.54 तक लाभ
रात्रि 08.16 से 09.38 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ हेरम्बाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
कोऽर्थः पुत्रेण जातेन यो न विद्वान न धार्मिकः ।
काणेन चक्षुषा किं वा चक्षुःपीडैव केवलम् ॥
अर्थात :-
जो विद्वान और धार्मिक नहीं ऐसा पुत्र जनने से क्या लाभ ? एक आँख का क्या उपयोग ? वह तो केवल पीडा ही देती है !
? आरोग्यं :-
बालों के लिए पोषक तत्व –
4. गाजर का जूस –
बालों के लिए पोषक तत्व में गाजर भी शामिल है। तेजी से या त्वरित बाल विकास के लिए हर दिन गाजर का जूस पीएं। बालों में सबसे तेजी से बढ़ते ऊतक (growing tissues) होते हैं और प्रत्येक कोशिका के विकास के लिए विटामिन ए की आवश्यकता होती है। यह प्राकृतिक सीबम तेल का उत्पादन करके स्कैल्प की मदद करता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए जड़ों को स्वस्थ रखता है। आपको बता दें कि वयस्क होने पर हमारी त्वचा सीबम के स्राव में काफी कमी करती जाती है, जिस वजह से चेहरा रूखा हो जाता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से ‍पीड़ित होने की संभावना। वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे। विवाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक न हो। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि। कष्ट-पीड़ा। शारीरिक पीड़ा होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना। चिंताएं कुछ कम होंगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 12 मई 2021 बुधवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:07 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:55 बजे होगा । कृतिका नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:40 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे प्रातःकाल 06:18 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:26 से 02:04 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे । शरीर और मन की स्वस्थता भी उत्साह बढाएगी । खान – पान में ध्यान रखे । आर्थिक लेन – देन में ध्यान रखे । मन की उदासीनता नकारात्मकता नही हो इसका ध्यान रखे । मध्यम फलदायी रहेगा ।
          वृषभ :~ आज आप परिवार के साथ आवश्यक विचार – विमर्श करेंगे । घर की साज – सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन मे रुचि बढेगी । माता से सम्बंध अच्छे रहेंगे । कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा ।  संतानों से लाभ हो सकता है ।
          मिथुन :~ आज पारिवारिक और व्यावसाय में आपका दिन बहुत अच्छे से बीतेगा , दोनों स्थलों में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति पर पहुंच सकते है । कार्यभार से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा । सामाजिक कार्यों योगदान देंगे ।
          कर्क :~ आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा । निर्धारित कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । क्रोध अधिक होगा ।  व्यावसाय में उपरी अधिकारीगण के साथ आवश्यक चर्चा होगी । घर की साज – सजावट में कुछ परिवर्तन की इच्छा होगी ।
          सिंह :~ आपको आज शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता और व्यग्रता रहेगी । अधिक क्रोध से मनमुटाव होगा । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति सुधारेगी । परिवार में आनंद का वातावरण होगा । व्यापार मे अधिकारियों से आवश्यक चर्चा होगी ।
          कन्या :~ आज आप प्रेम और धिक्कार की राग – द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करे । आध्यात्मिक में सिद्धियाँ प्राप्त हो सकती है । परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता होगी । क्रोध अधिक रहेगा , जिससे  कार्य बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखे । व्यवसाय मे किसी का दिल ना दुःखे इसका ध्यान रखे ।
          तुला :~ आज आपके विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावना रहेंगी । आर्थिक लाभ है । परंतु मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए वाणी पर संयम रखे । हितशत्रुओं से सावधान रहे । नए कार्य का प्रारंभ न करे ।
          वृश्चिक :~ आज आपके बौद्धिक कार्यों  के लिए तथा जनसंपर्क के लिए और लोगों से मुलाकात के लिए अच्छा दिन है । धन – सम्बंधित आयोजन हेतु शुभ समय है । खान – पान का आनंद लेंगे । वैचारिक आवेग पर अंकुश में रखे । पारिवारिक आनंद रहेगा ।
          धनु :~ आज आप शारीरिक     तथा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । अधिक श्रम के बाद सफलता न मिले तो निराश न हो । मध्याहन के बाद समय अनुकूल होगा । शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा । आर्थिक लाभ होगा । व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर सकेंगे ।
          मकर :~ आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे । भावना को ठेस पहुँच सकती है । वाहन चलाते समय ध्यान रखे । आपत्तिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहे । किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय ले । परिवारिक मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखे । कार्य सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पडेगा ।
          कुंभ :~ आज आपके लिए नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है । परंतु मध्याहन के बाद  मानसिक व्यग्रता रहेगी । संपत्ति विषयक दस्तावेज के लिए समय ठीक नहीं है । विद्यार्थियों का समय मध्यम है । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ।
          मीन :~ आज आप स्वार्थी व्यवहार छोड़कर अन्य विषय में विचार करे । घर , परिवार तथा व्यावसाय में समाधानकारी व्यवहार रखने से वातावरण पक्ष में रह सकता है । वाणी पर संयम से विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे । दुविधापूर्ण मानसिकता मे निर्णय न ले । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *