दीया मिर्जा ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए बड़े आरोप, कहा….

दीया मिर्जा  को फैंस उनकी एक्टिंग से साथ खूबसूरती के लिए पसंद करते हैं. रहना है तेरे दिल से करियर की शुरुआत करने वाली दीया अभी भी अलग अलग तरीके की फिल्मों में नजर आती रहती हैं. दीया को फैंस काफी पसंद करते हैं. हाल ही में दीया मिर्जा ने एक बार फिर से शादी की है. ऐसे में दीया ने अब इंडस्‍ट्री के sexism पर अपनी बात रखी है.

Brut India के साथ इंटरव्यू में दीया मिर्जा  ने बताया है कि लोग लिखते थे, सोचते थे और sexist सिनेमा बना रहे थे और मैं खुद इनका हिस्सा थी. एक्ट्रेस के अनुसार उनकी पहली फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ में भी sexism था. मैं ऐसे लोगों के साथ कर रही थी.

दीया ने बताया कि एक मेकअप आर्टिस्‍ट आदमी था जबकि महिला नहीं, वहीं एक हेयरड्रेसर ही महिला थी. जिस वक्त मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था. उस समय में फिल्म के क्रू में 120 से ज्‍यादा की स्‍ट्रेंथ में बस 4 से 5 महिलाएं होती थीं. एक्ट्रेस के अनुसार हम पितृसत्तातमक समाज में रहते हैं. फिल्म इंडस्‍ट्री पुरुष का पैमाना है. एक्ट्रेस के अनुसार इंडस्ट्री में लिंगभेद होता है. कभी कभी तो मुझे लगता है. कई पुरुष हैं जो राइटर्स हैं, डायरेक्‍टर्स हैं, ऐक्‍टर्स हैं जिन्‍हें अपनी सेक्सिस्ट सोच के बारे में भी नहीं मालूम है.’

कुछ दिनों पहले ही दीया मिर्जा  ने वैभव रेखी से दूसरी शादी की थी. 15 फरवरी को दीया मिर्जा की शादी हुई और 1 अप्रैल को प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने पर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा था. दीया सोशल मीडिया पर अपनी राय रखती रहती हैं. एक्ट्रेस किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *