किशोर कुमार एपिसोड को अमित कुमार ने बताया था बेकार, अब आदित्य नारायण ने दिया ये जवाब

सोनी टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ इस वक्त अपने एक एपिसोड की वजह से काफी चर्चा में है। पिछले वीकेंड इंडियन आइडल में किशोर कुमार स्पेशल रखा गया था जिसमें कंटेस्टेंट, जज, एंकर ने मिलकर किशोर कुमार के 100 गाने गए थे। इस एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार मेहमान बनकर आए थे और उन्होंने भी 100 गानों में अपना योगदान था।एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद से ही नेहा कक्कड़, हमेश रेशमिया समेत मेकर्स को ये एपिसोड बनाने के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस मामले पर ख़ुद अमित कुमार का बयान भी सामने आ चुका है। अमित का कहना है कि उन्हें भी ये एपिसोड पसंद नहीं आया, उन्हें तो कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था इसलिए उन्होंने सबकी तरीफ की.अब इस मामले पर शो के होस्ट और सिंगर आदित्‍य नारायण  ने रिएक्ट किया है.

शो के होस्‍ट आदित्‍य नारायण  ने अब अमित कुमार  के आरोपों पर चुप्‍पी तोड़ी. उन्होंने हाल ही में ‘स्‍पॉटबॉय’ से बातचीत दो टूक कहा कि अगर ऐसी नाराजगी थी तो उन्हें शूट के दौरान बोल देना चाहिए था.

आदित्‍य ने कहा कि मैं अमित कुमार के लिए पूरे सम्‍मान करता हूं. उन्होंने कहा सम्मान में किसी भी लीजेंड सिंगर के विरासत को एक या दो घंटे में ट्रिब्‍यूट देना आसाना काम नहीं है, लेकिन हम हमेशा अपना बेस्‍ट देने की कोश‍िश करते हैं. खासकर तब जब बाहर देश में ऐसे हालात हैं. महामारी के कारण हम शो को दमन में शूट कर रहे हैं. इन दिनों हमारे पास लिमिटेड रिसोर्स हैं. क्रू भी कम है और टीम में सदस्‍य भी.

उन्होंने अमित कुमार के बयान पर हैरानी जताती हुए कहा कि अगर नाराजगी थी तो उन्होंने अपनी मन की बात शूट के वक्त जाहिर क्यों नहीं की. उन्होंने कहा कि अमित कुमार शो में पहले भी कई बार आ चुके हैं. उन्‍होंने हमेशा हमारी टीम को और कंटेस्‍टेंट्स की सराहना की है और इस बार तो उन्‍होंने एपिसोड के दौरान किशोर दा से जुड़ी कई पर्सनल स्‍टोरीज भी शेयर कीं. हम सभी ने एपिसोड का खूब आनंद लिया, फिर बाद में ये बयान थोड़ा अजीब लग रहा है. उन्होंने कहा कि हमें भी अच्‍छा लगता और हम उनके इनपुट्स के आधार पर बदलाव भी ला सकते थे.आपको बता दें क‍िशोर कुमार के इस स्‍पेशल एपिसोड के चलते इस शो की खूब ख‍िल्‍ली उड़ाई जा रही है. वहीं एक लीडिंग डेली न्‍यूजपेपर से बात करते हुए शो में स्‍पेशल गेस्‍ट बनकर पहुंचे क‍िशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने कहा कि उन्‍हें कहा गया था क‍ि सभी की तारीफ करनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *