कपिल शर्मा ने दिखाई कॉलेज की 23 साल पुरानी तस्वीर, बताया- चेहरे पर क्यों लगा है गोंद

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कॉमेडी एक्टर कपिल शर्मा  अपने मजाकिया अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं. द कपिल शर्मा शो में सभी कलाकार अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं. कपिल अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. फोटो को शेयर करने के बाद कपिल ने अपने फैन्स को हैरान कर दिया है. उन्होंने पुराने दिनों को याद किया है और लिखा है कि तब जेबें खाली होती थीं लेकिन चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती थी।

तस्वीरें खिंचवाना था लग्जरी:-कपिल शर्मा अमृतसर की गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में पढ़े हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की तस्वीर पोस्ट की है साथ में इससे जुड़ा किस्सी भी बताया है। कपिल ने लिखा है, अभी 23 साल पुरानी तस्वीर मिल गई, श्री गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में हमारा प्ले ‘आजादी’ खत्म हुआ था, उसके बाद की है। मैंने अपनी दाढ़ी निकालकर साथियों के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। उन दिनों तस्वीर खिंचवाना इतनी बड़ी लग्जरी था कि मुझे ये भी अहसास नहीं हुआ के मेरे चेहरे पर गम (चिपकाने वाला गोंद) लगा। उन दिनों को याद कर रहा हूं, जब जेबें खाली थीं और मुस्कुराहट हमेशा साथ रहती थी। उम्मीद करता हूं सभी ठीक और सुरक्षित होंगे।

जून में शुरू हो सकता है शो:-कपिल शर्मा बीती फरवरी को दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी गिन्नी जब मां बनने वाली थीं तो कपिल ने काम से ब्रेक लिया था। इस बीच शो ऑफ एयर हो गया था। मार्च में शो की वापसी की बात चल रही थी तब तक कोरोना की वजह से मामला आगे नहीं बढ़ सका। रिपोर्ट्स हैं कि सब कुछ ठीक रहा था जून में कपिल फिर सबको हंसाने वापस आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *