
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, १८ मई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:३४
सूर्यास्त: ? ०६:५८
चन्द्रोदय: ? १०:२५
चन्द्रास्त: ?२४:४०
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? वैशाख
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? षष्ठी (१२:३२ तक)
नक्षत्र ? पुष्य (१४:५५ तक)
योग ? वृद्धि (२६:१७ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१२:३२ तक)
द्वितीय करण ? गर (२४:४६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? कर्क
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४६ से १२:४१
अमृत काल ? ०८:०७ से ०९:४९
सर्वार्थसिद्धि योग ? १४:५५ से २९:२१
रवियोग ? ०५:२२ से १४:५५
विजय मुहूर्त ? १४:३१ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५२ से १९:१६
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३४
राहुकाल ? १५:३९ से १७:२२
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०८:४८ से १०:३०
होमाहुति ? बुध (१४:५५ तक)
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पाताल (१२:३२ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? उत्तर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (धनिये अथवा दलिये का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्रीगंगा सप्तमी, संत श्री सूरदास जन्मोत्सव, देव प्रतिष्ठा मुहूर्त ०९:०१ से १४:०५ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १४:५५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुष्य नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (हो, डा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (डी, डू, डे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २९:१४ से ०७:०९
मिथुन – ०७:०९ से ०९:२४
कर्क – ०९:२४ से ११:४५
सिंह – ११:४५ से १४:०४
कन्या – १४:०४ से १६:२२
तुला – १६:२२ से १८:४३
वृश्चिक – १८:४३ से २१:०२
धनु – २१:०२ से २३:०६
मकर – २३:०६ से २४:४७
कुम्भ – २४:४७ से २६:१३
मीन – २६:१३ से २७:३६
मेष – २७:३६ से २९:१०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:२२ से ०७:०९
अग्नि पञ्चक – ०७:०९ से ०९:२४
शुभ मुहूर्त – ०९:२४ से ११:४५
रज पञ्चक – ११:४५ से १२:३२
शुभ मुहूर्त – १२:३२ से १४:०४
चोर पञ्चक – १४:०४ से १४:५५
शुभ मुहूर्त – १४:५५ से १६:२२
रोग पञ्चक – १६:२२ से १८:४३
शुभ मुहूर्त – १८:४३ से २१:०२
मृत्यु पञ्चक – २१:०२ से २३:०६
अग्नि पञ्चक – २३:०६ से २४:४७
शुभ मुहूर्त – २४:४७ से २६:१३
रज पञ्चक – २६:१३ से २७:३६
अग्नि पञ्चक – २७:३६ से २९:१०
शुभ मुहूर्त – २९:१० से २९:२१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी मानसिकता शांति से दिन बिताने की रहेगी लेकिन घर एवं बाहर कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी जिनसे क्रोध आएगा। घर में सुबह शांति रहेगी लेकिन संध्या के समय कलह होने की आशंका बेचैन रखेगी। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक लाभ कमाया जा सकता हैं। मध्यान बाद से कार्य क्षेत्र पर सहयोगियो की कमी रहेगी ज्यादा काम ना बढ़ाये कम में ही संतोष करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत बनेगी। धन लाभ भाग दौड़ के बाद खर्च लायक हो जाएगा। सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे इसके कारण अपने कार्यो में भी बदलाव करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थसिद्धि की भावना अधिक रहेगी। मौसम जनित बीमारी की संभावना है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन किसी ना किसी रूप में लाभ दिलाएगा। दिन के आरंभ से ही कामना पूर्ति को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही देंगे फिर भी दिन भर की पूर्ति किसी काम के बनने से हो जाएगी। सामाजिक गतिविधियों में जाने से कतराएंगे लेकिन मन मारकर जाना ही पड़ेगा। छोटे मोटे खर्चो लगे रहेंगे लेकिन किसी की इच्छा पूर्ति के लिये बजट से बाहर खर्च करना अखरेगा। नौकरी पेशाओ को अचानक काम आने से परेशानी होगी लेकिन अधिकारी वर्ग को प्रसन्न कर अपनी बात मनवा लेंगे। मध्यान बाद का समय मित्र परिजनो के साथ आनंद से व्यतीत करेंगे स्वभाव में थोड़ा अहम रहने से माहौल बिगड़ सकता है। संध्या बाद किसी समाचार से बेचैनी रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके मन मे कामनाये तो बहुत रहेंगी लेकिन इनको साकार करने में कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएगा। प्रातः से मध्यान तक शरीर कार्य करने के लिये तैयार नही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करना पड़ेगा। मध्यान बाद व्यवसाय में कुछ लाभ की संभावना बनेगी लाभ होगा परन्तु खर्च अधिक रहने के कारण कोई आवश्यक कार्य निरस्त करना पड़ेगा। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। नौकरी वालो को कार्य बोझ जैसे लगेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध रहेंगे आवश्यकता पूर्ति समय पर करें अन्यथा गरमा गर्मी हो सकती है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अपनी उटपटांग हरकतों से आस पास का वातावरण हास्यास्पद बनाएंगे स्वयं को अन्य लोगो की तुलना में अधिक बुद्धिमान दर्शाना अनचाही परेशानी खड़ी कर सकता है। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा संभावनाए ना लगाए सुविधाओ की कमी के कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा धन की आमद होते ही हाथ से निकल जायेगी। परिवार में आज कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे किसी परिजन की कमी भी खलेगी। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शान्ति से बीतेगा। महिलाओं के लिये दिन किसी ना किसी रूप में लाभ ही कराएगा। सेहत स्वयं की गलती से खराब होगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरंभ से ही घरेलू वातावरण को सुधारने का प्रयास करेंगे इसमें आंशिक सफलता मिल भी जाएगी लेकिन आपका व्यवहार रूखा रहेगा बाहर से हमदर्दी दिखाएंगे लेकिन मन मे ईर्ष्या का भाव रखेंगे संपर्क में रहने वाले लोग आपकी भावनाओं को तुरंत समझ लेंगे। घर में किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों में उलझने पर शांत वातावरण फिर से अशान्त होगा। कार्य क्षेत्र पर धन की कमी अनुभव होगी मन की भड़ास किसी ना किसी पर निकलने से स्नेह संबंधों में कड़वाहट आएगी। धन की आमद परिश्रम अनुसार होगी। मानसिक दबाव बढ़ेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका ध्यान इधर उधर की बातों पर अधिक रहेगा दिन का कोई लक्ष्य निर्धारित ना कोने के कारण लक्ष्य से भटक सकते है। आज अपने कार्यो को छोड़ अन्य लोगो को सलाह देंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा लेकिन इसमें आंशिक सफलता मिलेगी। मध्यान बाद मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ मिलने के योग है व्यवहारिकता पर अधिक ध्यान दें आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य ना ले जाये। धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी खर्च अनुसार हो जाएगी। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी लेकिन व्यस्तता के चलते ज्यादा समय नही दे सकेंगे। घर मे मंगल कार्य होंगे परिजन आपका ख्याल रखेंगे लेकिन बदले में कुछ अधिक मांग भी की जा सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप दिन के आरंभ से किसी दुविधा में रहेंगे कोई वरिष्ठ व्यक्ति इससे बाहर निकालने में सहयोग करेगा। कार्य व्यवसाय से लाभ अवश्य होगा लेकिन जब संभावना नही रहेगी तब होने पर आश्चर्य चकित होंगे। मध्यान बाद आलस्य बढेगा आवश्यक कार्यो को भी टालने के प्रयास करेंगे लेकिन घरेलू कार्य समय पर पूरा करें अन्यथा कलह हो सकती है। व्यवसायी वर्ग उन्नति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर आज किसी भी प्रकार के बदलाव से बचें। पारिवारिक वातावरण परिवर्तनशील रहेगा। महिलाये खरीददारी की जिद पर अड़ेंगी मांग पूरी होने पर ही शांत बैठेंगी। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या के समय शुभ समाचार की प्राप्ति प्रसन्न करेगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप जल्दी से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे लेकिन बचते बचते दोपहर बाद व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी आकस्मिक खर्च बढ़ने के कारण थोड़ी चिंता होगी फिर भी किसी खास व्यक्ति के लिये बजट से बाहर खर्च करने से पीछे नही हटेंगे। मानसिक संतुलन बढ़िया रहेगा फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल नही पाएंगे। धन की आमद निश्चित कार्यो से ही होगी। संध्या बाद अकस्मात उपहार अथवा अन्य लाभ मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर विरोधी आज कम ही रहेंगे लेकिन परिवार में पैतृक संबंधित विषयो को लेकर स्वयंजन ही वैर भाव रखेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी परिस्थितियां उलझन में डालने वाली रहेंगी। दिन के आरंभ से ही मन में कोई डर रहेगा आर्थिक उलझने सुलझने की संभावना नही दिखने से मन मे नकारत्मक विचार आएंगे। आप अपनी पूर्व की गलतियों की समीक्षा करेंगे किसी आवश्यक कार्य को लेकर मध्यान तक व्यस्त रहेंगे यात्रा भी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज स्थिरता नही रहेगी फिर भी काम चलाऊ धनलाभ हो ही जायेगा। मध्यान बाद परिस्थिति में सुधार आने लगेगा। किसी परिचित की सहायता से आर्थिक मसले कुछ हद तक सुलझेंगे। संध्या का समय पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा घर में सुख की अनुभूति होगी।मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक अशांति दूर होगी लेकिन आपके कृपण व्यवहार से कोई नाराज भी हो सकता है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन शुभ फलदायक है दिन के आरंभ से ही मन अकारण ही प्रसन्न रहेगा। घर मे किसी विशेष कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज कारोबार संतोषजनक रहेगा आर्थिक रूप से सम्पन्नता आएगी खर्च भी आज अतिरिक्त होंगे लेकिन परिजनों की खुशी के आगे बुरे नही लगेंगे। नौकरी वाले लोग अधिकांश कार्य बाद के लिए टालेंगे। बड़े कार्यो को मध्यान पूर्व ही निपटाने के प्रयास करें इसके बाद कार्य तो चलते रहेंगे लेकिन संतोष कम ही होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी फिर भी विलम्ब नही होने देंगे। घरेलू वातावरण मध्यान तक ठीक रहेगा इसके बाद किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी ना होने पर अशांति हो सकती है। संध्या के आसपास सेहत में नरमी आएगी किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन की शुरुआत से ही आपके मन मे कुछ विशेष योजना बनेगी इसको साकार रूप देने में मध्यान बाद तक सफल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु आज इनपर कार्यारम्भ ना करें धन की आमद कही ना कही से हो जाएगी इसके लिए ज्यादा माथा पच्ची नही करनी पड़ेगी। दिन भाग्योदय कारक रहेगा व्यवहार के बल पर अन्य लोगो की अपेक्षा ज्यादा फल पाने के हकदार रहेंगे आप हाथ आये काम को किसी भी प्रकार जाने नही देंगे। नौकरी पेशा भी लेदेकर काम पूरा करने के पक्ष में रहेंगे। मध्यान बाद भविष्य के खर्चो को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने की मानसिकता रहेगी। कामना पूर्ति से महिलाए अधिक उत्साहित रहेंगी। सेहत उत्तम रहेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भी दिन आपके अनुकूल बना है लेकिन आज आपको किसी अनचाही परिस्थिति से भी गुजरना पड़ेगा। मध्यान तक कि दिनचार्य सामान्य रहेगा इसके बाद कुछ बदलाव आने लगेगा। परिजन अपने मतलब से बात करेंगे लेकिन आज धन संबंधित परेशानी कम ही रहेगी। व्यवसाय में आशा से कम कारोबार रहेगा फिर भी धन को लेकर ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे। खर्च अन्य दिनों की तुलना में आज अधिक रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें आपके मुख से निकली चुभने वाली बात रंग में भंग ना डाल दें। महिलाए कुछ समय के लिए अशान्त रहेंगी लेकिन संध्या बाद सामान्य हो जाएंगी। घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत आज सामान्य रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 18 मई 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 12:33 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:58 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र दोपहर 02:55 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:44 से 04:24 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज श्री रामानुजाचार्य जयंती , गंगा सप्तमी व पूजन , गंगोत्पत्ति , गंडमूल प्रारंभ दोपहर 02:55 बजे , महापात मध्य रात्रि पश्चात् 03:00 बजे से ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप अतिशय संवेदनशील रहेंगे जिसके कारण किसी के द्वारा भावना को झटका लग सकता है । माँ के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । मकान या जमीन के दस्तावेज न करें । मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता , योग का सहारा लें । स्त्री एवं पानी से बचे । अभ्यास हेतु समय मध्यम है ।
वृषभ :~ आज आपको अधिक संवेदनशीलता एवं भावुक्ताभरे विचार आयेंगे जिससे मन द्रवित होगा । अन्यों से चिंता कम होगी और उस के कारण मन खुश रहेगा । कल्पना शक्ति से सर्जनात्मक काम कर सकेंगे । परिवारवाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन मिलेगा । आर्थिक आयोजन सोच समझकर कर सकेंगे ।
मिथुन :~ आप आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आनंदित रहेंगे । आर्थिक योजना में पहेले थोडी परेशानी आएगी , किन्तु फिर आसानी से काम पूरा कर सकेंगे । जरुरी काम भी शुरु में विलंब के बाद आसानी से पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी । नौकरी – धंधे में अनुकूलता रहेगी । और साथियों का सहयोग मिलेगा ।
कर्क :~ आज आप के मन में प्यार एवं भावना में रहेंगे । दोस्त , स्वजन एवं सम्बंधी से भेट – सौगात मिल सकती हैं एवं उनके साथ दिन खुशी में बिताएंगें । पत्नी से मन प्रसन्न रहेगा ।
सिंह :~ आज कोर्ट – कचहरी के कार्य में सावधानी बरते । मन व्यथित रहेगा जिससे उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करे इसका ध्यान रखें । महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें । वाणी एवं व्यवहार में तालमेल रखें । विदेश से समाचार मिलेंगे । कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें ।
कन्या :~ आज आपके लिए घर , परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ ही लाभ है । दांपत्यजीवन में अधिक निकटता रहेगी । स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगी । धनप्राप्ति के लिए शुभ समय है । व्यापार के पैसे लेने के लिए प्रवास होगा ।
तुला :~ आज आपको नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं । अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी । परिवार में उत्सव का उल्लास का माहौल रहेगा । मन में भावनात्मकता बढेगी । मां से लाभ होगा । जमीन जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे । व्यवसाय में अच्छा एवं सफल दिन है ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । लेखन – साहित्य से मन लगेगा । व्यवसाय मे प्रतिकूलता रहेगी । ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद न करे । संतानो से मतभेद होंगे ।
धनु :~ आप आज खाने – पीने में खास ध्यान रखे । कार्य सफलता में विलंब से निराशा होगी । काम समय से पूरा नहीं होगा । काम का बोझ अधिक रहेगा । नये काम आरंभ न करे । शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा । मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा । बोलने पर संयम रखें । खर्च ज्यादा होगा ।
मकर :~ आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा । व्यापार मे वृद्धि हैं । इस के अलावा दलाली , व्याज , कमिशन से मिलने वाली आय से भंडार में वृद्धि होगी । विजातीय आकर्षण रहेगा । सुंदर भोजन , वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा ।
कुंभ :~ वर्तमान में आप को कार्यों सफलता के साथ यशकीर्ति प्राप्त होगी । स्वभाव अधिक भावुकता रहेगी । परिवार में प्रफुल्लितता का माहौल होगा । नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा । तन – मन से प्रफुल्लित रहेंगे । परिवारिक माहौल सुखशांति भरा रहेगा ।
मीन :~ आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है । अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के मौके मिलेंगे । आप कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया करेंगे । प्रेमी का सानिध्य मिलेगा । स्वभाव अधिक भावुक रहेगा । स्त्री मित्रों से खर्च होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।