आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, २१ मई २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:३२
सूर्यास्त: ? ०६:५९
चन्द्रोदय: ? १३:३०
चन्द्रास्त: ?२६:२९
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? वैशाख
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? नवमी (११:१० तक)
नक्षत्र ? पूर्वाफाल्गुनी (१५:२३ तक)
योग ? हर्षण (२१:१० तक)
प्रथम करण ? कौलव (११:१० तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२२:१८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? कन्या (२१:०६ से)
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४६ से १२:४१
अमृत काल ? ०९:०८ से १०:४२
रवियोग ? पूरे दिन
विजय मुहूर्त ? १४:३१ से १५:२७
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५३ से १९:१७
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३४
राहुकाल ? १०:३० से १२:१४
राहु वास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:४० से १७:२४
होमाहुति ? शुक्र – १५:२३ तक
दिशा शूल ? पश्चिम
नक्षत्र शूल ? उत्तर (१५:२३ से)
अग्निवास ? पृथ्वी (११:१० तक)
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण २१:०७ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्री महावीर स्वामी केवल ज्ञान, विवाहादि मुहूर्त तुला लग्न सायं ०४:२१ से ०६:३७, गौधुली सायं ०६:२४ से ०८:००, मकर लग्न रात्रि ११:०० से १२:४४ मीन लग्न रात्रि ०२:१४ से ०३:४१ तक, उपनयन संस्कार+नींव खुदाई एवं गृहारम्भ+गृह प्रवेश+ विधा एवं अक्षरारम्भ+व्यवसाय आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०५:४० से १०:४२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १५:२३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरणअनुसार क्रमशः (टी, टू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (टे, टो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २९:०२ से ०६:५७
मिथुन – ०६:५७ से ०९:१२
कर्क – ०९:१२ से ११:३३
सिंह – ११:३३ से १३:५२
कन्या – १३:५२ से १६:१०
तुला – १६:१० से १८:३१
वृश्चिक – १८:३१ से २०:५०
धनु – २०:५० से २२:५४
मकर – २२:५४ से २४:३५
कुम्भ – २४:३५ से २६:०१
मीन – २६:०१ से २७:२४
मेष – २७:२४ से २८:५८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:२० से ०६:५७
अग्नि पञ्चक – ०६:५७ से ०९:१२
शुभ मुहूर्त – ०९:१२ से ११:१०
रज पञ्चक – ११:१० से ११:३३
शुभ मुहूर्त – ११:३३ से १३:५२
चोर पञ्चक – १३:५२ से १५:२३
शुभ मुहूर्त – १५:२३ से १६:१०
रोग पञ्चक – १६:१० से १८:३१
शुभ मुहूर्त – १८:३१ से २०:५०
मृत्यु पञ्चक – २०:५० से २२:५४
अग्नि पञ्चक – २२:५४ से २४:३५
शुभ मुहूर्त – २४:३५ से २६:०१
रज पञ्चक – २६:०१ से २७:२४
अग्नि पञ्चक – २७:२४ से २८:५८
शुभ मुहूर्त – २८:५८ से २९:२०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपनी बुद्धि के बल से धन एवं सम्मान का लाभ पायेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि निखरेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आपकी राय की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकारी वर्ग आप के ऊपर प्रसन्न रहेंगे। कुछ दिनों से मन मे चल रही दुविधा का आज कुछ ना कुछ हल अवश्य निकल आएगा। लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से आज भी दिन परेशानी भरा रहेगा फिर भी खर्चो पर नियंत्रण रहने से ज्यादा भर नही पड़ेगा। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा फिर भी महिलाये शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपके लिए आज का दिन भी उतारचढ़ाव वाला ही रहेगा। आस-पास का वातावरण आपको ना चाहते हुए भी क्रोध करने पर मजबूर करेगा। कार्य क्षेत्र एवं परिवार में भी महिला वर्ग से तकरार होने की सम्भवना है। भाई-बंधु अथवा पड़ोसियों के साथ मामूली बात का बतंगड़ बनने से मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। कार्य व्यवसाय पर भी व्यवस्था की कमी रहने के कारण व्यवधान आएंगे। आज आप जिस लाभ एवं सम्मान के अधिकारी है वह परिचित व्यक्ति से मतभेद कारण नही मिल सकेगा। महिलाओ में भी अहम की भावना अधिक रहेगी नुकसान भले ही हो जाये परन्तु झुकेगी नही। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहेगा। अधिकांश समय आप अपने मे ही मगन रहेंगे लेकिन अपने कार्यो को थोड़े आलस्य के बाद पूरी निष्ठा से करेंगे। आर्थिक रूप से दिन कुछ खास लाभ नही देगा। व्यवसायियों को नियमित कार्यो से मध्यम आय होगी धन को लेकर ज्यादा हाथ-पैर ना मारे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही मिलेगी। पारिवारिक सदस्य आपकी मनोदशा को समझेंगे जिससे आपसी तालमेल बना रहेगा। महिलाये भक्ति भावना से सराबोर रहेंगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु अंत समय मे किसी कारणवश निरस्त भी हो सकते है। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये संतोषजनक रहेगा। आज आप धन को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे लेकिन फिर भी लाभ पाने की योजना चलती रहेगी। आर्थिक कारणों से मन मे चिंता रहेगी फिर भी उजागर नही करेंगे। कार्य व्यवसाय से थोड़े परिश्रम के बाद काम चलाने लायक धन मिल जायेगा। परिजनों अथवा रिश्तेदारों से आपसी संबंधों में व्यवहारिकता मात्र ही रहेगी स्वार्थवश व्यवहार करेंगे। घर के लोग आज आपकी निश्चिन्त प्रवृति के चलते नाराज हो सकते है। संध्या बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। धन के लेन देन में स्पष्टता रखें। पर्यटन की योजना बनाएंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी लेकिन आपकी मौज शौक की प्रवृति के पीछे खर्च अधिक होगा। घर मे सुख सुविधा के सामान की बढ़ोतरी होगी। आज के दिन आपकी मानसिकता बिना परिश्रम किया सुख भोगने वाली रहेगी यह कामना कुछ हद तक पूर्ण भी हो जाएगी परन्तु धन संबंधित योजनाओ को गति देने के लिए आज किसी अन्य की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। मध्यान तक किये परिश्रम का फल संध्या तक मिल जाएगा। जोड़-तोड़ कर धन कोष में वृद्धि होगी लेकिन दैनिक से अतिरिक्त खर्च आने से बचत नही हो पाएगी। आज किसी की सहायता मजबूरी में करेंगे। बाहर घूमने का आयोजन होगा मनोरंजन पर खर्च बढेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन भी संघर्षमय रहेगा। मध्यान तक लगभग सभी कार्य अव्यवस्थित रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई उलझन पड़ेगी। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को पेट, कमर अथवा जोड़ो संबंधित परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे भी किसी सदस्य से उग्र वार्ता होने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको अकस्मात धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक संबंध आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे। लेकिन भाई-बंधुओ से किसी पुरानी बात को लेकर खींच-तान होने की संभावना भी है। महिलाये आज किसी अन्य महिला से मन ही मन इर्ष्या का भाव रखेंगी। घरेलू अथवा अन्य कार्य भी रूखे मन से करेंगी। घरेलू वातावरण आपकी आलसी अथवा टालमटोल वाली वृति से अस्त-व्यस्त रहेगा फिर भी आज कोई भी आपके सामने शिकायत या आपकी आलोचना नही करेगा। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता मन दुख का कारण बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको पारिवारिक प्रतिष्ठा का भरपूर लाभ मिलेगा लेकिन संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। आज महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। आज आप पुरानी स्मृतियां ताजा होने से कुछ समय के लिए काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपकी सोची अधिकांश योजनाए निर्विरोद्ध सफल होंगी। खासकर महिलाये कार्यो के मन इच्छित रूप से होने पर दिन भर प्रसन्न रहेंगी। आध्यात्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ भी किसी ना किसी रूप में आज अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातको को नई जगह से प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों के भी नए रोजगार से जुड़ने की संभावना है प्रयासरत रहें। धन लाभ रुक-रुक कर परन्तु प्रचुर मात्रा में होगा जिससे अपनी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। फिजूल के खर्च भी मध्यान के बाद अकस्मात ही बढ़ेंगे इनकी परवाह आज नही करेंगे। पति-पत्नि ने मामूली नोक-झोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान ज्यादा रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके लिए हानिकर रहेगा। दिन के प्रथम भाग में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन बेचैन रहेगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में दुखद घटना होने की संभावना है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहना ही हितकर रहेगा। नौकरी पेशा जातको पर आकस्मिक कोई संकट आ सकता है अधिकारियों से बच कर रहें। कार्य व्यवसाय में उदासीनता दिखाने से होने वाले लाभ में कमी आएगी। आपके स्वभाव में रूखापन रहने से स्नेहीजनों को तकलीफ होगी। परिवार अथवा अन्य से किये वादे पूरे नही कर सकेंगे जिसकारण सम्मान हानि हो सकती है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। महिलाओ को शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको विजय दिलाने वाला रहेगा परन्तु सम्बन्धो को लेकर आपकी लापरवाही स्नेही जनों से दूरी बनायेगी। दिन के आरम्भ में व्यवसाय संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ थोड़े अंतराल पर होता रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी आज अधिकारी वर्ग के निकट रहने से आसानी से अपनी कामना सिद्धि कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि लेंगी लेकिन सुख सुविधाओं को लेकर असंतुष्ट भी रहेंगी। घर अथवा व्यावसायिक स्थल को नया रूप देने के लिये तोड़-फोड़ करने की योजना बनायेंगे। नये कार्यानुबन्ध हाथ मे लेना आज शुभ रहेगा। कही से रुका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। घर मे मामूली बहस के बाद भी स्थिति सुखदायी रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। प्रातः काल से ही मन मे धन लाभ की कामना लगी रहेगी इसके लिए कुछ ना कुछ तिकड़म लगाते रहेंगे लेकिन धन की आमद मध्यान पश्चात ही संभव हो सकेगी। आज पुराने धन की वापसी होने पर प्रसन्न रहेंगे। महिलाये खरीदारी पर धन खर्च करेंगी अज्ञानता में हानि होने की संभावना है सतर्क रहें। आपकी जरूरत लोगो को आज अधिक रहने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से किसी की नाराजगी देखनी पड़ेगी लेकिन कुछ समय के लिए ही। संतानो को लेकर चल रही चिंता आज कम होगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 21 मई 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि प्रातःकाल 09:11 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:59 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 03:22 बजे तक रहेगी पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा रात्रि 09:07 बजे तक सिंह राशि मे भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:46 से 12:28 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:54 बजे तक रहेगा । जबकी दोपहर 12:28 से 12:54 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज सीता नवमी , राजीव गांधी पुण्य दिवस , श्री हरि जयंती ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपमे शारीरिक और मानसिक शिथिलता रहेगी । अधिक परिश्रम का कम प्रतिफल प्राप्त होगा । संतान की चिंता सताएगी । कार्य की भागदौड मे परिवार मे कम ध्यान देंगे । हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहे । उदर के रोग से पेट दुख सकता है ।

वृषभ :~ आज आप कार्य को मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे । कार्य का फल भी अपेक्षानुसार मिलेगा । अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि बढेगी । सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक सफलता प्राप्त होगी । संतानों पर खर्च होगा ।

मिथुन :~ आज आपके लिए नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए शुभ है । सरकार से लाभ हो सकता है । व्यापार में अधिकारियों का अच्छा प्रतिफल प्राप्त होगा । मित्र या स्नेहीजनों अथवा पडोसियों के साथ अनबन हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा । प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी । आर्थिक मामलों मे सावधानी बरते ।

कर्क :~ आप आज नकारात्मक मानसिकता से व्यवहार न करे । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । मन में दुःख और असंतोष रहेगा । आँखो में परेशानी हो सकती है । पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा । पारिवार मे गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखे । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे । अधिक खर्च होगा ।

सिंह :~ आज आपमे आत्मविश्वास अधिक रहेगा । कार्य करने मे त्वरित निर्णय लेंगे । पिता और बडों से लाभ होगा । सामाजिक मान – सम्मान में वृद्धि होगी । वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करे । क्रोध अपेक्षाकृत अधिक रहेगा । आरोग्य संभाले ।

कन्या :~ आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुँचाए एवं किसी से झगड़ा न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता रहेगी । मित्रों और स्वजनों से वैचारिक मनमुटाव हो सकता है । स्वभाव में उग्रता और क्रोध अधिक रहेगा । विवाद या झगडे से दूर रहे ।

तुला :~ आपका आज का दिन शुभ होगा । विविध क्षेत्रों के लाभ से प्रसन्नता में वृद्धि होगी । आय में वृद्धि होगी । मित्रों पर खर्च करेंगे और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा । रुचिकर भोजन होगा ।

वृश्चिक :~ आज आपके व्यावसाय मे अनुकूल वातावरण होगा । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । कार्य सफलता सरल होगी । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी में पदोन्नति होगी । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा । व्यापार हेतु बाहर जा सकते है ।

धनु :~ आपका आज स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रह सकता है । शारीरिक अशक्ति और आलस्य रहेगा । मानसिक चिंता और व्यग्रता रहेगी । व्यावसाय मे विध्न आ सकते हैं । हानिकर विचारों से दूर रहे । कार्य को संभलकर करे । उच्च अधिकारियों से मनमुटाव होंगे ।

मकर :~ आज आप खान – पान का ध्यान रखे । क्रोध के साथ नकारात्मकता को सकारात्मकता से दूर करे । व्यावसाय मे अनुकूलता रहेगी । भागीदारों से मतभेद न हो इसका ध्यान रखे । सरकारी कार्यो में योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे ।

कुंभ :~ आज आप हर कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे । स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ नए वस्त्र परिधान का आनंद लेंगे । भागीदारों से लाभ होगा । वाहन सुख मिलेगा ।

मीन :~ आज आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा । शारीरिक स्वस्थता रहेंगी । परिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धियों से विजयी होंगे । आवेश और उग्रता को स्वभाव में न आने दे , साथ वाणी पर संयम रखे । सहकार्यकरों का व्यावसाय मे अच्छा सहयोग रहेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *