PNB स्कैम के बाद पहले भारत से भागा, अब एंटीगुआ से भी लापता हुआ भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी लापता हो गया है, जिसके बाद एंटीगुआ पुलिस ने उसकी तलाशी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने भी एंटीगुआ से स्थानीय रिपोर्टों के तुरंत बाद इसकी पुष्टि की है।समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि हीरा कारोबारी के गायब होने से उनका परिवार परेशान है और मुझे इस पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था. उन्होंने बताया कि फिलहाल एंटीगुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार चोकसी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है.

एंटीगुआ के मीडिया के अनुसार पुलिस ने मेहुल चोकसी की तलाश के लिए एक तलाशी अभियान की शुरुआत की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोकसी आईलैंड के दक्षिणी हिस्से में एक मशहूर रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए देर शाम अपने घर से निकला था और उसके बाद उसे नहीं देखा गया. स्थानीय मीडिया के अनुसार कल रात उनकी गाड़ी को जॉली हार्बर में तलाशा गया लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

बताते चलें कि मेहुल चोकसी पीएनबी के साथ लोन में धोखाधड़ी का आरोपी हैं. CBI जांच शुरू होने से पहले वह 2018 में भारत से भाग गया था. चोकसी, नीरव मोदी का मामा है. नीरव भी 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस कथित धोखाधड़ी मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *