आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, २६ मई २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:३०
सूर्यास्त: ? ०७:०२
चन्द्रोदय: ? १९:१२
चन्द्रास्त: ?❌❌❌
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? वैशाख
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? पूर्णिमा (१६:४३ तक)
नक्षत्र ? अनुराधा (२५:१६ तक)
योग ? शिव (२२:५२ तक)
प्रथम करण ? विष्टि (०६:३६ तक)
द्वितीय करण ? बव (१६:४३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? वृश्चिक
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? १६:०८ से १७:३२
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०५:१८ से २५:१६
अमृतसिद्धि योग ? ०५:१८ से २५:१६
विजय मुहूर्त ? १४:३३ से १५:२८
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५६ से १९:२०
निशिता मुहूर्त ? २३:५४ से २४:३४
राहुकाल ? १२:१४ से १३:५८
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:०२ से ०८:४६
होमाहुति ? चन्द्र
दिशाशूल ? उत्तर
नक्षत्र शूल ? पूर्व (२५:१६ से)
अग्निवास ? पृथ्वी (१६:४३ तक)
भद्रावास ? स्वर्ग (०६:३६ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
पीपल पूर्णिमा, वैशाख स्नान पूर्ण, श्री कूर्म-बुध जयन्ती, ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण (भारत मे मान्य नही), नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त ०६:३६ से ०८:५९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २५:१६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू, ने) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (नो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:४३ से ०६:३७
मिथुन – ०६:३७ से ०८:५२
कर्क – ०८:५२ से ११:१४
सिंह – ११:१४ से १३:३३
कन्या – १३:३३ से १५:५१
तुला – १५:५१ से १८:११
वृश्चिक – १८:११ से २०:३१
धनु – २०:३१ से २२:३४
मकर – २२:३४ से २४:१६
कुम्भ – २४:१६ से २५:४१
मीन – २५:४१ से २७:०५
मेष – २७:०५ से २८:३९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:१८ से ०६:३७
शुभ मुहूर्त – ०६:३७ से ०८:५२
रज पञ्चक – ०८:५२ से ११:१४
शुभ मुहूर्त – ११:१४ से १३:३३
चोर पञ्चक – १३:३३ से १५:५१
शुभ मुहूर्त – १५:५१ से १६:४३
रोग पञ्चक – १६:४३ से १८:११
शुभ मुहूर्त – १८:११ से २०:३१
मृत्यु पञ्चक – २०:३१ से २२:३४
अग्नि पञ्चक – २२:३४ से २४:१६
शुभ मुहूर्त – २४:१६ से २५:१६
रज पञ्चक – २५:१६ से २५:४१
शुभ मुहूर्त – २७:०५ से २८:३९
रज पञ्चक – २८:३९ से २९:१७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ शेष समय अशांति वाला रहेगा। दिन के आरम्भ में हास-परिहास के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी खुशहाल रहेगा लेकिन मध्यान के आस-पास किसी के द्वारा दुखद खबर मिलने की संभावना है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत भी अचानक खराब होने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य-व्यवसाय पर आज अधिक ध्यान नही दे पाएंगे जिससे लाभ भी सीमित मात्रा में ही होगा। महिला वर्ग भी आज किसी ना किसी कारण से मानसिक रूप से विचलित रहेंगी पल-पल में विचार बदलने के कारण ठोस निर्णय नही ले सकेंगे। धन के मामले में दिन आय की अपेक्षा खर्चीला अधिक रहेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने से थोड़े परेशान होंगे लेकिन किसी का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे कार्य क्षेत्र पर आपकी किसी कमी के कारण मान हानि हो सकती है। आज आप अधिकांश कार्य हानि-लाभ की परवाह किये बिना करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी फिर भी फिजूल खर्चो पर नियंत्रण ना रखा तो परेशानी में पड़ सकते है। परिवार के सदस्यों का जिद्दी व्यवहार परेशान करेगा लेकिन इसके पीछे आपका हिट ही छुपा हुआ रहेगा। महिलाये गृहस्थ को सम्भालने में दिन भर व्यस्त रहेंगी लंबी यात्रा की योजना आज साकार होगी इससे मानसिक शांति के साथ ही धन लाभ भी होगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के आरम्भ में आप कई योजनाएं बनाएंगे परन्तु आलस्य अथवा लापरवाही के कारण इनमे विलम्ब होगा फिर भी आज आप अपनी सोच-समझ से कार्य करते हुए लाभ के हकदार बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों का सहयोग करेंगे बदले में आपको भी ऐसा ही व्यवहार मिलेगा। धन लाभ आज अकस्मात ही होगा। धन को लेकर आज कोई कार्य नही रुकेगा।महिलाये आज मनोकामना पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगी लेकिन स्वभाव अन्य लोगो के कार्यो में नुक्स निकालने वाला रहेगा। घर मे शांति रहेगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में आपके लापरवाह स्वभाव के चलते किसी महत्त्वपूर्ण कार्य मे।विलम्ब अथवा हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज किसी कारण से देरी होगी । मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के समय सफलता के रूप में अवश्य मिल जाएगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कम ही रहेगी लेकिन फिर भी आर्थिक कारणों से किसी ना किसी का मुंह ताकना पड़ेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होते होते अंत समय मे किसी कमी के कारण लटक सकते है प्रयत्न करते रहेने पर शीघ्र ही सफलता मिलेगी। महिला वर्ग आज सर अथवा अन्य शारीरिक अंग में दर्द से परेशान रहेंगी फिर भी दैनिक कार्य समय पर कर लेंगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आजके दिन का प्रथम भाग मौन रहकर अथवा पूजा पाठ में बिताने से व्यर्थ के वाद विवाद से बच सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज आपकी चुगली होने की संभावना है कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। परिजनों की बेतुकी बयानबाजी मानसिक अशान्ति के साथ ही क्रोध करने पर मजबूर करेगी फिर भी आज आप विवेकी व्यवहार अपनायेंगे दोपहर से स्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। धन लाभ आशानुकूल नही होगा फिर भी खर्च निकल जाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज बुद्धि बल से किसी जटिल कार्य को पूर्ण करने पर सम्मानित होंगे। पारिवारिक वातावरण में छूट पुट नोकझोंक लगी रहेगी महिलाओ के मन मे उदासी छाई रहेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरम्भ से ही आप धन कमाने के लिये मन ही मन योजना बनाएंगे परन्तु सहयोग कम मिलने से इसे फलीभूत होने में देरी होगी फिर भी आज आपको धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे इनका लाभ उठायें संध्या के समय अचानक से आर्थिक लाभ होगा। कार्य व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा उधारी में व्यवहारों में कमी आयेगी। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में आज किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण मध्यान के बाद प्रसन्न चित बनेगा। निकटस्थ संबंधियों एवं पड़ोसियों से आत्मीय संबंध रहेंगे। भाई-बंधुओ से मतभेद होने पर बोल-चाल में कमी आ सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने द्वारा किए समस्त कार्यो से संतोषी रहेंगे। महिलाये इसके विपरीत जीवन मे कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगी। आज आपकी समस्त दिनचार्य व्यवस्थित रहने पर भी लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आए अनुबंद हाथ लगेंगे परन्तु लापरवाही के कारण इनसे उचित लाभ नही उठा पाएंगे। मध्यान के समय किसी गलती के कारण आलोचना होगी फिर भी आज आपको कोई कुछ भी कहे जल्दी से बुरा नही मानेंगे। परिजन विशेष कर बुजुर्ग आपकी बेपरवाह प्रवृति से चिंतित रहेंगे। मन मे लंबी यात्रा की योजना बनेगी परन्तु अभी करना आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसे देर-अबेर पूरा करके ही मानेंगे। आर्थिक स्थिति भी आज उत्तम रहने से निर्णय तुरंत लेंगे जोखिम लेने से पीछे नही नही हटेंगे धन लाभ आशानुकूल नही फिर भी आवश्यकता से अधिक हो जाएगा। व्यवसाय में उन्नति होने से आज आपसे जलने वालो की संख्या में बढ़ोतरी होगी फिर भी आज आपको कोई किसी भी प्रकार की क्षति नही पहुचा सकेगा। महिलाये आज अन्य लोगो से अपनी एवं परिवार की बढ़ चढ़ कर प्रशंसा करेंगी सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। शारीरिक तंदुरुस्ती बनी रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपको आज दिन के पूर्वार्द्ध में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है बनते कार्यो में उलझन पड़ने से मन नकारात्मक भाव से ग्रस्त रहेगा। महिलाओ के हाथ कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। मध्यान से परिस्थिति आपके अनुकूल होने लगेगी फिर भी आज चंचल मन लाभ से दूर ही रखेगा। व्यवसायी वर्ग दुविधा की स्थिति में रहने के कारण उचित निर्णय नही ले सकेंगे। जल्दबाजी में आज किसी से कोई वादा ना करें पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। आज आपका ध्यान मनोरंजन की ओर ज्यादा रहेगा। अपने मजाकि व्यवहार से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे खर्च ना चाहते भी करना पड़ेगा। सेहत में सुधार अनुभव होगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके अंदर विलक्षण प्रतिभा देखने को मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रखरता भीड़ जोड़ने वाली रहेगी। अपनी बुद्धि चातुर्य से नए संबंध विकसित करेंगे निकट भविष्य में इनसे आर्थिक एवं अन्य व्यवहारिक लाभ अवश्य मिलेगा। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बनेगी। विरोधी भी आज आपकी प्रशंशा करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान तक मंदा रहेगा इसके बाद अचानक गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी अथवा व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगी परिजनों को भी उपहार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कर प्रसन्न रखेंगी। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का प्रथम भाग आपको सफलता एवं सम्मान दोनो दिलाएगा। पूर्व आयोजित कार्यो से धन लाभ होगा नए कार्यो में भी निवेश करेंगे। परन्तु मध्यान के बाद घरेलू अथवा कार्य क्षेत्र पर कलह क्लेश का सामना करना पडेगा। विरोधी प्रबल होने से स्वयं को बेबस अनुभव करेंगे। परिवार में आज आपके किसी गलत आचरण की पोल खुल सकती है किसी से बहस ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आज आपके सरकारी उलझनों में भी फंसने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर प्रलोभन मिलेंगे इनसे भी दूरी बना कर रखें। महिलाये का स्वाभव आज अधिकांश समय उग्र रहेगा बात-बात पर बहस करेंगी। धन लाभ सामान्य से कम होगा। मौसमी बीमारी की आशंका है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भी दिन के आरम्भ में परिस्थिति पूर्ववत बनी रहेगी। सेहत भी साथ ना देने से कार्यो के प्रति उत्साह नही बनेगा। मध्यान तक स्थिति सामान्य होने लगेगी लेकिन आज व्यावसायिक कार्य मिलने पर भी स्थिति स्पष्ट ना होने से असमंजस में पड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किसी की सहायता अथवा खुशामद करनी पड़ेगी। महिलाये आज परिवार को आर्थिक एवं अन्य समस्याओं से उबारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी लेकिन बाद में इसका गुणगान भी करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शांति से बिताएंगे। धन सम्बन्धित लेन-देन आज ना करें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 मई 2021 बुधवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सायं 04:44 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:01 बजे होगा । अनुराधा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:15 बजे तक रहेगा पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:24 से 02:04 बजे तक रहेगा । आज अभिजीत मुहूर्त नही है । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भद्रा प्रातः 06:37 बजे तक , बुध मिथुन राशि मे प्रवेश प्रातः 08:53 बजे से , वैशाखी पीपल पूनम , स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त , सत्य पूर्णिमा व्रत , बुद्ध पूर्णिमा व जयंती , कूर्म जयंती , वैशाख स्नान पूर्ण , यम धर्मराज निमित्त जल कुंभदान , गंडमूल मध्य रात्रि 01:15 बजे से ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे । गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ आकर्षण रहेगा । गहरे चिंतन – मनन अलौकिक अनुभूति कराएँगे । वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकते है । अचानक लाभ होगा । हितशत्रुओं से बचे । नए कार्यों का प्रारंभ न करे तथा स्त्री और पानी से संभलकर रहे ।

वृषभ :~ आज आपके गृहस्थ और दांपत्यजीवन में सुख – शांति रहेगी । पारिवारिक और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन का अवसर मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धन लाभ होगा । दूर बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार खुशी देगा । भागीदारी में लाभ तथा सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा ।

मिथुन :~ आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी । घर में शांति और आनंद का वातावरण से मन प्रसन्न रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । आफिस में संघर्ष या मनमुटाव हो सकता हैं । इससे सावधान रहे ।

कर्क :~ आज आपके दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग से होगा । साथ स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । नए कार्य के लिए दिन अच्छा नहीं है । आकस्मिक खर्च होगा । प्रेममीजनों मे वाद – विवाद होने से मनमुटाव या बहस होगी । मानभंग न हो इसका ध्यान रखे ।

सिंह :~ आज आपमे नकारात्मक विचार से हताशा होगी । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । घर में विसंवादिता का वातावरण रहेगा । माता – पिता से मतभेद होगा अथवा स्वास्थ्य खराब होगा । जमीन , मकान तथा वाहन आदि दस्तावेज में सावधानी रखें । जलाशय से बचें । भावना में न बहे ।

कन्या :~ आज आप कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें । हालाकि कार्य में सफलता तो मिलेगी ही । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे । भाई बंधुओं और पड़ोसियों से अच्छे सम्बंध रहेंगे । आर्थिक लाभ भी होंगे । प्रियतमा का सहवास मिलेगा । सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा । चित्त में प्रसन्नता रहेगी ।

तुला :~ आज आप जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार अपनाए । अनियंत्रित वाणी से मनमुटाव हो सकता है । दुविधा होने से कोई ठोस निर्णय पर नहीं ले सकेंगे । स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

वृश्चिक :~ आज आप तन मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे । कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन होगा । जीवनसाथी से आत्मीयता रहेगी । आर्थिक लाभ होगा । शुभ अवसर पर बाहर जाना होगा । आनंददायक समाचार प्राप्त होगा ।

धनु :~ आपके लिए आज का दिन थोड़ा कष्टदायक रहेगा । स्वास्थ्य खराब होगा । पारिवारिक नोकझोंक से मन दुःखी होगा । परिणाम स्वरूप मानसिक अस्वस्थता रहेगी । क्रोध पर अंकुश रखे । दुर्घटना से बचें । कोर्ट – कचहरी में सावधानी रखें । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी ।

मकर :~ आपका आज का दिन सामाजिक क्षेत्र , नौकरी – धंधा में और अन्य क्षेत्रों में लाभदायक रहेगा । मित्रों , सगे – सम्बंधियों के साथ बाहर जाएँगे । मागलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे । स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ होगा ।

कुंभ :~ आज आपके हर कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे , जिससे प्रसन्न रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय मे परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी । बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से मानसिक बोझ से मुक्त होंगे । धन और पदोन्नति का योग है ।

मीन :~ आज आप पर नकारात्मक विचार पर हावी न हो इसका ध्यान रखे । मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें । संतानों से चिंतित रहेंगे । प्रतिस्पर्धी चाल में सफल होंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *