करण जौहर के बाद शाहरुख खान के प्रोडक्शन से बाहर हुए कार्तिक आर्यन? जानें क्या है पूरा मामला

कार्तिक आर्यन लगता है अपने लिए बॉलीवुड में अलग रास्ता चुन चुके हैं। करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ से बाहर होने के बाद कार्तिक के हाथ से एक और बड़े प्रोजेक्ट की फिल्म खिसक गई है।हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रेड चिलीज से बाहर हुए कार्तिक!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड के किंग, यानी शाहरुख खान  के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज  ने अपनी अगली फिल्म से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कार्तिक ने 2 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट लौटा दिया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कटरीना के साथ बननी थी जोड़ी
बता दें कि प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज की अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी’  में कार्तिक आर्यन के साथ कटरीना कैफ  की जोड़ी बनने वाली थी। लेकिन अब चूंकि फिल्म से कार्तिक बाहर हो गए हैं, ऐसे में अब फैन्स को इस जोड़ी को एक साथ ऑनस्क्रीन देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

क्या है वजह?
बताया जा रहा है कि कार्तिक के फ्रैडी से बाहर होने की वजह भी दोस्ताना 2 वाली ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक ने एक बार फिर से स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग की है जबकि फिल्म साइन करते वक्त उन्होंने स्क्रिप्ट पर हामी भर दी थी। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले दोस्ताना 2 से भी कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, जिस पर करण की टीम ने आधिकारिक बयान भी जारी किया था, हालांकि कार्तिक ने अपनी ओर से कोई बात नहीं कही थी।

फैन्स का क्या है कहना
इस खबर के सामने आने के बाद से फैन्स काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन के फैन्स का कहना है कि चूंकि कार्तिक आर्यन का बॉलीवुड से कनेक्शन नहीं है, ऐसे में उन्हें परेशान किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई फैन्स कार्तिक के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन जल्दी ही फिल्म धमाका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *