मशहूर निर्माता रयान स्टीफन का निधन, ‘इंदू की जवानी’ थी आखिरी फिल्म, बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर फिल्मकार रयान स्टीफन का शनिवार सुबह निधन हो गया. हाल ही में वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गये थे। रेयान स्टीफन कई सालों तक फिल्म निर्माता करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़े थे। रेयान हाल ही में रिलीज हुए कियारा आडवानी की फिल्म ‘इंदु की जवानी’ और काजोल, श्रुति हासन, और नेहा धूपा की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ की वजह से चर्चा में थे।

रेयान स्टीफन ने निधन की जानकारी वेब सीरिज ‘द फैमिली मैन’ के राइटर और प्रोड्यूसर सुपर्ण एस वर्मा ने ट्वीट करते हुए दी है।

प्रोड्यूसर सुपर्ण ने रेयान की एक फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ” एक निर्दयी दुनिया में आपकी करुणा के लिए धन्यवाद। मुझे खुशी है कि हमने कुछ कहानियों पर एक साथ काम किया, जिसको लिखने का आनंद आपकी वजह से था। आप अपने पीछे बहुत से लोग छोड़ गये जो आपसे प्यार करते हैं.. भगवान आपका भला करे। ”प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन के निधन से एक बार फिर से बॉलीवुड शोक में हैं। रेयान के निधन से शॉक्ड एक्टर मनोज वाजपेयी ने प्रोड्यूसर सुपर्ण के ट्विट को रिट्वीट करते हुए लिखा,” यह हम सभी के लिए बहुत शॉकिंग है, जो इस कोमल आत्मा को जानते हैं। रियली में सच नहीं हो सकता !! मुझे तुम्हारी याद आएगी मेरे दोस्त रेयान ”

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेयान की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा था, “रिप रेयान”।वरुण धवन के अवाला ब्रोकन हर्ट शेयर करते कियारा आडवाणी ने फिल्म निर्माता की एक तस्वीर लगाई और इसे कैप्शन दिया, “हमारे सबसे प्यारे रेयान बहुत जल्द चले गए”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *