
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, ३० मई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:२९
सूर्यास्त: ? ०७:०४
चन्द्रोदय: ? २३:२६
चन्द्रास्त: ?०८:५६
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? ज्येष्ठ
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? पञ्चमी (२६:१२ तक)
नक्षत्र ? उत्तराषाढा (१६:४२ तक)
योग ? शुक्ल (०८:३१ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१५:०२ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२६:१२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? मकर
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मिथुन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४७ से १२:४२
अमृत काल ? १०:४० से १२:१०
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०५:१७ से १६:४२
विजय मुहूर्त ? १४:३४ से १५:३०
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५९ से १९:२३
निशिता मुहूर्त ? २३:५४ से २४:३५
राहुकाल ? १७:२८ से १९:१३
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:१५ से १३:५९
होमाहुति ? मंगल (१६:४२ तक)
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पाताल (२६:१२ पृथ्वी)
चन्द्रवास ? दक्षिण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
विवाहादि मुहूर्त मिथुन लग्न ०६:४३ से ०८:५७, कन्या लग्न १२:३२ से १५:४७ तक, उपनयन संस्कार+गृहप्रवेश+विधा एवं अक्षरारम्भ+व्यवसाय आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त ०७:१७ से १२:२५ आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १६:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराषाढ़ नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (खी, खू, खे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:२७ से ०६:२२
मिथुन – ०६:२२ से ०८:३७
कर्क – ०८:३७ से १०:५८
सिंह – १०:५८ से १३:१७
कन्या – १३:१७ से १५:३५
तुला – १५:३५ से १७:५६
वृश्चिक – १७:५६ से २०:१५
धनु – २०:१५ से २२:१९
मकर – २२:१९ से २४:००
कुम्भ – २४:०० से २५:२६
मीन – २५:२६ से २६:४९
मेष – २६:४९ से २८:२३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:१७ से ०६:२२
शुभ मुहूर्त – ०६:२२ से ०८:३७
मृत्यु पञ्चक – ०८:३७ से १०:५८
अग्नि पञ्चक – १०:५८ से १३:१७
शुभ मुहूर्त – १३:१७ से १५:३५
रज पञ्चक – १५:३५ से १६:४२
शुभ मुहूर्त – १६:४२ से १७:५६
चोर पञ्चक – १७:५६ से २०:१५
शुभ मुहूर्त – २०:१५ से २२:१९
रोग पञ्चक – २२:१९ से २४:००
शुभ मुहूर्त – २४:०० से २५:२६
मृत्यु पञ्चक – २५:२६ से २६:१२
अग्नि पञ्चक – २६:१२ से २६:४९
शुभ मुहूर्त – २६:४९ से २८:२३
मृत्यु पञ्चक – २८:२३ से २९:१६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में भी निकटता का अहसास होगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी सहयोगी वातावरण मिलने से निश्चित समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यो के अलावा भी अन्य आय के स्त्रोत्र बनेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। घर मे अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे लेकिन पक्के होने में संशय रहेगा। मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अधिकांश कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे जिससे उचित लाभ मिलने में विलंब के साथ ही कमी भी आएगी। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेना हानि कराएगा। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। आर्थिक उलझने किसी के टोकने पर ही परेशान करेंगी अन्य समय इनको लेकर भी बेपरवाह ज्यादा रहेंगे। घर मे किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण माहौल थोड़ा गरम हो सकता है। शारीरिक स्फूर्ति आज कम रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन भी अशुभ रहने से अधिक सावधानी बरतने की सलाह है। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें परिवार में बीमारी का प्रकोप अथवा अन्य आकस्मिक दुर्घटना होने की संभावना है। दवाओं पर भी आज अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। भोजन की असंयमितता पेट खराबी का कारण बनेगी। कार्य व्यवसाय से भी आज किसी की खुशामद के बाद ही लाभ के योग बन पाएंगे। पारिवारिक वातावरण आज अस्त-व्यस्त अधिक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में आना-कानी करेंगे।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी मनोवृति सुखोपभोग की अधिक रहेगी जिस वजह से कार्य क्षेत्र पर पूर्ण ध्यान नही दे पाएंगे फिर भी आज धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उनके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके ही पक्ष में रहेंगे। सरकारी कार्यो भी आज किसी के सहयोग मिलने से आगे बढ़ेंगे। सार्वजनिक कार्यो में अरुचि रहेगी। लंबी धार्मिक तीर्थ स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते है। पारिवारिक वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। संतानो के ऊपर खर्च होगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदयक रहेगा फिर भी ध्यान रखें आज किसी के गलत मार्गदर्शन अथवा गलतफहमी में पड़ने से लाभ के अवसर किसी अन्य के पास भी जा सकते है। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना में अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रकह कार्य करें। दैनिक उपभोग के खर्च आसानी से निकल जाएंगे। आज कोई आपकी भावुकता का गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें। लंबी यात्रा की योजना बनेगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ हानि हो सकती है। इसके बाद का समय अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में बीतेगा मध्यान तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा रहेगी परन्तु संध्या के समय धन की आमद होने लगेगी व्यवसाय में आज विस्तार ना करें निवेश भी सोच समझ कर ही करें। नौकरी पेशा जातक कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे मांगलिक आयोजन हो सकता है। कुछ मतभेद के बाद भी शांति बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप कार्य-व्यवसाय में असहयोग की स्थिति बनने पर उग्र हो सकते है। सहयोगी आवश्यक कामो में लापरवाही दिखाएंगे। सभी महत्त्वपूर्ण निर्णय आपको स्वयं ही लेने पड़ेंगे जिससे कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बनेगी फिर भी इससे किसी वरिष्ठ के सहयोग से बाहर निकल सकेंगे। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। आज आप पुरानी स्मृतियां ताजा होने से कुछ समय के लिए काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मे अहम के कारण खटास आ सकती है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको आकस्मिक धन लाभ कराएगा। आज जिन कार्यो अथवा व्यवहारों से उम्मीद नही रहेगी उनसे भी आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। व्यवहार में थोड़ी चंचलता रहने से आस-पास के लोग असहज अनुभव करेंगे फिर भी मसखरा स्वभाव आपकी उदंडता पर पर्दा डालेगा। पारिवारिक सदस्य तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे इसके लिए अधिक खर्च भी करना पड़ेगा। आज सामर्थ्य से अधिक खर्च करने पर आर्थिक उलझनों में पड़ सकते है। कार्य व्यवसाय में शुरुआती मंदी के बाद गति आएगी धन लाभ प्रचुर मात्रा में होगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग करेगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कुछ कम रहेगी जिसका फायदा अवश्य उठाएंगे। नौकरी पेशा जातको को अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संबंधित मामलों में विजय के साथ ही भविष्य के लिए लाभ सुनिश्चित होगा। गृहस्थ जीवन मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप कार्यो में व्यस्त रहने के बाद भी दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। मन इच्छित कार्य होने से हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा। कार्य-व्यवसाय में थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन इसका उचित लाभ भी अवश्य मिलेगा। कार्य स्थल पर लोगो को आपकी कार्य शैली पसंद आएगी अधिकारी वर्ग भी आप पर कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे। आपकी आवश्यकता लोगो को आज अधिक रहने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहंगे। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से किसी की नाराजगी देखनी पड़ेगी लेकिन कुछ समय के लिए ही।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन भी विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। दिन के आरंभ में ही कोई अशुभ समाचार मिलने से मन हताश रहेगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे भी किसी सदस्य के हाथ नुकसान होने की संभावना है इसको अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा अन्यथा पहले से ही उग्र वातावरण अधिक गंभीर हो सकता है।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप किसी ना किसी उलझन में फंसे रहेंगे। दिन का अधिकांश समय अनर्गल कार्यो में बर्बाद होगा। लोग आपके मन के विपरीत कार्य करवाने को बाध्य करेंगे जिसमें निकट भविष्य में हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय में देरी के कारण सौदे निरस्त हो सकते है। आज किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण के कारण सम्मान में कमी आने की भी संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण अतिआवश्यक है वरना उलझने कम होने की जगह ज्यादा गंभीर बनेंगी। धन लाभ आकस्मिक लेकिन अल्प मात्रा में ही होगा।
———————————————-?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 मई 2021 रविवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 02:13 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । उत्तराषाढा नक्षत्र सायं 04:41 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:24 से 07:02 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:49 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप व्यवसाय में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयो पर चर्चा होगी । किसी परियोजना को सरकारी लाभ की संभावना है । कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा । घर की साज – सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा । व्यापारी व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना सकेंगे । किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । कार्यभार कुछ अधिक ही रहेगा ।
मिथुन :~ आपके लिए आज अशुभ घटनाओं की संभावनाओं से सावधानीपूर्वक बरते । रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा टाले । क्रोध से स्वयं की कोई हानि हो सकती है । दिमाग को शांत रखे । मानहानि न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ रहेंगे , इसलिए वाणी पर संयम से वाद – विवाद को टालने में सफल होंगे ।
कर्क :~ आप आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे । मनोरंजन का भी आनंद लेंगे । व्यापार में भी लाभ हो सकता है । भागीदारों से लाभ होगा । सामाजिक मान – सम्मान प्राप्त होगा ।
सिंह :~ आज आपका मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा । शंका और उदास रहेंगे , जिससे मन भारी रहेगा । दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है । व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । उच्च अधिकारी से भी संभलकर चले । श्रमपूर्वक किए कार्य का उचित प्रतिफल न मिलने पर निराशा होगी ।
कन्या :~ आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है ।आपको संतान की चिंता रहेगी । शेयर – सट्टे में संभलकर चले । मन में खिन्नता होगी । बौद्धिक चर्चाओं में न उतरे ।
तुला :~ आज आपको शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता रहेगी । माता की चिंता रहेगी । स्थाई संपत्ति के दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें । पारिवारिक कलह रहेगा । सामाजिक अपमानित न होना पडे इसका ध्यान रखे ।
वृश्चिक :~ आज आपके लिए लाभदायक दिन है । आर्थिक लाभ के साथ – साथ भाग्य भी साथ देगा । स्नेहीजनों से सम्बंधों में प्रेम अधिक रहेगा । नए कार्य का शुभारंभ हेतु समय शुभ है । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
धनु :~ आज आपका मन दुविधा में रहेगा । पारिवारिक क्लेश रहेगा । निर्धारित कार्यों पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा रहेगी । किसी महत्वपूर्ण निर्णय न ले । घर या व्यवसाय में कार्यभार अधिक रहेगा ।
मकर :~ आज आपके निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक कर सकेंगे । आफिस या व्यवसाय मे वर्चस्व बढ़ेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक स्वास्थ अच्छा रहेगा । मित्रों और स्नेहीजों की मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा । उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण मिलेंगे तथा सुख – संतोष होगा ।
कुंभ :~ आप किसी की जमानत तथा आर्थिक लेन – देन नहीं करे । खर्च अधिक होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य नहीं रहेगें । स्वजनों से मतभेद होंगे । किसी का हित करने में स्वंय परेशानी में पड़ सकते है । क्रोध पर नियंत्रण रखें । मानहानि न हो ध्यान रखे ।
मीन :~ आज आप सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग ले सकते है । मित्रों – स्नेहीजनों की मुलाकात से प्रसन्नता होगी । शुभ समाचार मिलेंगे । पत्नी और संतान से लाभ होगा । आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है । वस्तुएँ खरीदने के लिए अनुकूल दिन है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।