UAE में हादसा

अभी बेरूत में हुए विस्फोट की तबाही और आग बुझी भी नहीं थी कि अब UAE में एक भीषण हादसा सामने आया है. यहां एक मार्केट के विस्तृत एरिया में आग लग गई और काफी तबाही हो गई. आग इतनी भयंकर थी कि लपटों के बीच धुएं का काला गुबार दिखाई देता रहा. आग बुझाने की कोशिश जारी रही.

भयानक लपटों के बीच काले धुंए के बादल
जानकारी के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के अजमान में फलों और सब्जियों के सबसे बड़े बाजार में बुधवार शाम को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आग इंडस्ट्रियल एरिया में लगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *