धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित खरीफ फसलों की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए यह निर्देश

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) समितियों की आवश्कता अनुसार उर्वरक की डिमांड कर ली जाए। डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित कर लिया जाए। जिले में अमानक खाद, बीज के विक्रय करने वालो पर निरंतर कार्यवाही होती रहे। यह निर्देश कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित खरीफ फसलों की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए। श्री सिंह ने कहा कि हर सोसायटी की माॅनीटरिंग की जाए। जिले में कोई भी सोसायटी खाली न रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उर्वरक के लिए क्षेत्रवार खाद की खपत को एनालाईज कर उसके अनुसार माईक्रोप्लान तैयार किया जाए। इसके लिए प्रतिदिन का डाटा तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने गेहू के भुगतान की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शेष भुगतान भी शीघ्र किए जाए।
बैठक में उन्होने किसान कल्याण विभाग, जिला विपणन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, उद्यानिकी की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को आवष्यक दिशा-निर्देश दिए।
भंडारण के साथ हो रहा वितरण
बैठक में बताया गया कि संस्थागत एवं निजी खरीफ उर्वरक में जिले में यूरिया के 78 हजार मेट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 23 हजार 546 का भंडारण तथा 8 हजार 981 का वितरण किया जा चुका है। सुपर फास्फेट में 37 हजार मेट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 27 हजार 960 का भंडारण तथा 14 हजार 345 का वितरण किया गया है। एमओपी में 7 हजार 500 मेट्रिक टन के विरूद्ध 2 हजार 502 का भंडारण कर 910 का विरतण किया गया है। डीएपी में 42 हजार मेट्रिक टन के विरूद्ध 9 हजार 486 का भंडारण कर 6 हजार 827 का वितरण, काम्पलेक्स में 15 हजार 700 मेट्रिक टन के लक्ष्य के विरूद्ध 5 हजार 17 का भंडारण तथा 2 हजार 186 मेट्रिक टन का वितरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *