आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5123
विक्रम संवत्…………………..2078
शक संवत्……………………..1943
रवि………………………….उत्तरायण
मास……………………………..ज्येष्ठ
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………त्रयोदशी
प्रातः 11.24 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
सूर्योदय………..प्रातः 05.41.00 पर
सूर्यास्त………..संध्या 07.10.00 पर
सूर्य राशि……………………….वृषभ
चन्द्र राशि…………………………मेष
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र…………………………कृत्तिका
दुसरे दिन प्रातः 08.42 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग……………………………सुकर्मा
दुसरे दिन प्रातः 06.44 पर्यंत पश्चात धृति
करण………………………….वणिज
प्रातः 11.24 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………..ग्रीष्म
दिन………………………….मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
08 जून सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.59 से 12.52 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.46 से 05.26 तक ।
☸ शुभ अंक………………….4
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृषभ
03:58:33 05:53:39
मिथुन
05:53:39 08:08:44
कर्क
08:08:44 10:29:27
सिंह
10:29:27 12:47:07
कन्या
12:47:07 15:03:47
तुला
15:03:47 17:23:39
वृश्चिक
17:23:39 19:42:36
धनु
19:42:36 21:46:58
मकर
21:46:58 23:29:33
कुम्भ
23:29:33 24:57:15
मीन
24:57:15 26:22:27
मेष
26:22:27 27:58:33
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.04 से 10.44 तक चंचल
प्रात: 10.44 से 12.25 तक लाभ
दोप. 12.25 से 02.05 तक अमृत
दोप. 03.45 से 05.25 तक शुभ
रात्रि 08.25 से 09.45 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ बल सिद्धिकराय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
दर्शने स्पर्शने वाऽपि श्रवणे भाषणेऽपि वा ।
यत्र द्रवयत्यन्तरङ्गः स स्नेह इति कथ्यते ॥
अर्थात :-
जिसके दर्शन से, स्पर्श से, भाषण के श्रवण से अंतरंग द्रवित हो जाता है, उसीको स्नेह कहते है ।
? आरोग्यं :-
गुस्सा कम करने के उपाय –
3. खुद के लिए समय निकालें –
व्यस्तता कई बार तनाव की वजह बनता है। पैसे प्राप्त करने या किसी को खुश करने के लिए हम कई बार खुद को समय नहीं दे पाते जिसकी वजह से हमारे अंदर असंतुष्टि और निराशा का भाव पैदा होने लगता है। अपने गुस्से को दूर करने के लिए आप खुद को समय दीजिए। यदि आप अपने आप को समय देते हैं, तो आप खुद को बेटर महसूस करेंगे।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे  (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 08 जून 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रातः 11:25 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:05 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र अगले दिन प्रातःकाल 07:06 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दोपहर 12:33 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:42 से 05:19 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे  ।।  जय  हो  ।।
                 ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आपको दिन के प्रारंभ मे उर्जा और उत्साह रहेगी । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । परिवारजनों के साथ मनदुःख के प्रसंग बन सकते है । खान – पान में संयम रखे । बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो इसके लिए जिह्वा पर संयम रखे ।
          वृषभ :~ आज आपके दुविधा असंतुष्ट रहेंगे । सर्दी – खांसी , कफ या बुखार हो सकता है । धार्मिक कार्यो मे खर्च हो सकता है । स्वजनों से वियोग होगा , परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता होगी । कार्य से उत्साह में वृद्धि हो सकती है । आर्थिक लाभ होगा ।
          मिथुन :~ आज आपको मित्रों से लाभ होगा । नए मित्र बन सकते हैं , जो भविष्य में लाभदायक हो सकते हैं । अपेक्षा से अधिक लाभ होगा । सरकारी कार्यों में लाभ होगा । परंतु मध्याहन के बाद कुछ सावधान रहे । धर्म , कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति बन सकती है ।
          कर्क :~ आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिक व्याकुल और अस्वस्थ रहेंगे । अधिक क्रोध से किसी के साथ मनदुःख हो सकता है , परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्थिति में सुधार होगा । व्यावसाय मे उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चा होंगी ।
          सिंह :~ आज आपका दिन परिवार तथा व्यावसाय में अच्छी तरह से बीतेगा । क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक चर्चाएँ होंगी । अधिक कार्य  से स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी , तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा । मित्रों के मिलने से आनंद होगा । सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा पूर्ण हो सकती है ।
          कन्या :~ आज आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं मे लगेगा । सोच समझकर बोले , जिससे किसी से विवाद या मनदुःख न हो । स्वास्थ्य मे कुछ अस्वस्थता रहेगी । मध्याहन के बाद प्रवास कर सकते हैं । धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जा सकते है ।
          तुला :~ आज आपकी सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा होगी । प्रियपात्र मिलने से मन प्रफुल्लित होगा । सुख और संतोष होगा । मध्याहन और संध्याकाल के बाद वाणी और व्यवहार पर संयम रखे । संभवतः प्रवास टाले । आध्यात्मिक सिद्धि मिल सकती हैं ।
          वृश्चिक :~ आज आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा । व्यवसाय या व्यापार में व्यस्त रहेंगे । तथा लाभ भी होगा । लोगों के मिलने से विचारों का आदान – प्रदान कर सकते हैं ।  सामाजिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी ।
          धनु :~ आज आपको प्रातःकाल शारीरिक तथा मानसिक शिथिलता रहेगी । कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में लाभ नही होगा । परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी । आर्थिक लाभ हो सकता है । आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे ।
          मकर :~ आज आप भावनाशील , संवेदनशील नही बने । जलाशय , जमीन – जायदाद के दस्तावेज के कार्य नही करे । कुछ मानसिक अस्वस्थ रहेंगे , इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखे और साथ में जिद्दी व्यवहार टाले । संतानों की चिंता रहेगी । सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी ।
          कुंभ :~ आज आपके लिए लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है । परंतु मध्याहन के बाद या सायंकाल में परिस्थिति में बदलेगी । दुविधायुक्त परिस्थिति रहेगी । किसी की वाणी और व्यवहार से ठेस लग सकती है । मकान – भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों को नही करे । मानसिक व्यग्रता दूर करने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा ले ।
          मीन :~ आज खर्च अधिक होने से आपका मन व्यग्र रहेगा । मनमुटाव व तनाव न हो इसका ध्यान रखते हुए वाणी पर संयम रखे । आर्थिक मामले  संभलकर करे । व्यावसाय में स्पर्धा के सामने टिके रहे । परिवर्तित विचारों के बीच में द्विधायुक्त रहेगी इसलिए निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *