
ब्लैक में खाद और बीज खरीदने पर मजबूर प्रदेश के किसान..!
पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज
जैसे-जैसे बारिश का वक्त नजदीक आ रहा है मध्य प्रदेश के किसान ब्लैक में खाद और बीज खरीदने के लिए मजबूर हैं जबकि प्रदेश सरकार मंडियों के ताले खोलने को तैयार नहीं जिसके कारण बाजार में बीज नहीं है किसान मजबूरन दोगुने दाम में इसे खरीद कर बोनी के लिए तैयार कर रहे हैं भाजपा की इस सरकार में नकली रेमदेसीविर इंजेक्शन के बाद अब नकली बीज और नकली खाद्य देखने को मिला है
यह कहना है पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का जिन्होंने कल शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि खुद को किसान का बेटा कहने वाले मुख्यमंत्री खुद किसानों का दर्द नहीं समझ पा रहे हैं पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों के कारण भी किसानों को खेती दोगुनी महंगी पड़ रही है लेकिन इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार अपने कर कम करने को तैयार नहीं कोरोना की महामारी सहन करने वाले प्रदेश के लोग
महंगाई की महामारी सहन नहीं कर पाएंगे प्रदेश सरकार को जल्द ही उन्हें राहत देना चाहिए, पटवारी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लूट की सरकार है और असल में अंदर हिस्से-बटवारे की लड़ाई चल रही है इसलिए प्रदेश की जनता से ध्यान हटाकर वह आपसी लड़ाई में लगे हुए हैं