Baba Ka Dhaba: बंद हुआ रेस्टोरेंट, तो वापिस बाबा का ढाबा पर लौटे कांता प्रसाद, बोले….

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फेमस हुए बाबा का ढाबा  के मालिक कांता प्रसाद  का नया रेस्टोरेंट भारी नुकसान के बाद बंद हो गया है. इसके बाद एक बार फिर अपनी पुरानी जगह लौट आए हैं और ढाबा पर खाना बेचने लगे हैं. जी हां, कांता प्रसाद ने लोगों से मदद मिलने के बाद पिछले ही साल दिसंबर के महीने में अपना एक रेस्टोरेंट खोल लिया था। न्यूज एजेंसी ‘ANI’ के मुताबिक कांता प्रसाद को अब अपना यह रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा है। कांता प्रसाद ने कहा कि ‘1 लाख रुपए निवेश करने के बाद सिर्फ 35,000 रुपए की कमा सकें। इसी वजह से रेस्टोरेंट को बंद करना पड़ा है। कांता प्रसाद ने कहा कि मैं अब अपने पुराने ढाबे को चलाकर ही खुश हूं। मैं जब जिंदा रहूंगा तब तक यह ढाबा चलाऊंगा। जिस दिन कारोबार गिरने लगेगा, मैं इसे बंद कर दूंगा। मैंने पिछले साल डोनेशन में मिले पैसों में से 20 लाख रुपए अपने और अपनी पत्नी के लिए रखे हैं।

कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी की आर्थिक स्थिती में सुधार लाने के लिए कई लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया था। कई बड़ी हस्तियों ने भी अच्छे खासे अमाउंट में डोनेशन की थी। इस मदद से कांता प्रसाद ने खुद का एक नया रेस्टोरेंट खोला था। लेकिन, कोरोना के चलते उनका ये नया रेस्टोरेंट ज्यादा दिन चल नहीं पाया, ग्राहकों की संख्या कम होती गई। जिसके चलते उन्हें भारी नुकसान हुआ। आखिर कांता प्रसाद और उनकी पत्नी को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में उनके रेस्टोरेंट को बंद करना पड़ा और वो वापस पुराने ढाबे पर आ गए हैं।

आपको याद दिला दें कि पिछले ही साल अक्टूबर में बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। कोरोना की वजह से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे बुजुर्ग दंपति का वीडियो एक यूट्यूबर ने यू-ट्यूब पर डाला था। जिसके बाद लोगों ने इस वीडियो को काफी शेयर किया था और इनके ढाबे पर अचानक भीड़ बढ़ गई थी। कई लोग कांता प्रसाद की मदद के लिए आगे आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *