तेंदुए के हमले से घायल होने वाले गांव वालों को वन विभाग देगा मुआवजा – जीतू पटवारी

 

तेंदुए के हमले से घायल होने वाले गांव वालों को वन विभाग देगा मुआवजा..!

विधायक ने अपने पास से दिए 10 हज़ार

तिल्लोर खुर्द के नजदीक मुंहाडी में बीते हफ्ते तीन बकरी चराने वालों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था जिन्हें अब वन विभाग विधायक के दबाव के बाद मुआवजा देने के लिए तैयार हो गया है कल दौरे पर वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्रीय विधायक जीतू पटवारी भी मौजूद थे उन्होंने विभाग के अधिकारियों से सबके सामने मुआवजे का ऐलान करने की बात कही उसके पहले उन्होंने खुद अपनी विधायक निधि से हर घायल को दस हक्सर देने का ऐलान भी कर दिया बीते हफ्ते तोलाराम पिता शाखाराम राकेश पिता प्रकाश के साथ गांव का ही धर्मेंद्र जंगलों में बकरी चराने गया था जहां उन पर शेर ने हमला कर दिया था इस इलाके में पहले भी कई बार शेर को देखा गया है घायल ने बताया हमने पत्थर मार के शेर को दूर करने की कोशिश की लेकिन उसने दोगुनी गति से हम पर प्रहार कर दिया जिसके कारण हम घायल हो गए कल अपनी कहानी विधायक जीतू पटवारी को सुनाते हुए घायलों की आंखों से आंसू निकल आए हालांकि आप सभी की हालत ठीक है अस्पताल से घर आ चुके है वन विभाग के रेंजर केटेगरी के अधिकारी भी कल पटवारी के साथ इस गांव में घायलों से मिलने पहुंचे थे जहां उन्होंने विभाग की तरफ से मुआवजे का भी ऐलान किया जो जल्द से जल्द घायलों के खाते में आ जाएगा वही गांव वालों जंगल के ज्यादा अंदर जाकर मवेशियों को ना चराने की हिदायत भी दे डाली विधायक पटवारी ने कहा घायलों के साथ शासन अब तक दोहरा व्यवहार करता आया है इलाके में पहले भी कई बार जानवर का हमला हुआ है मुहाड़ी गांव शहर से काफी अंदर है इसलिए यहां वन विभाग की टीम को पहुंचने में भी काफी वक्त लग गया घायल धर्मेंद्र ने बताया कि मेरे हाथ पर तेंदुए ने वार कर दिया था जिसके कारण सबसे ज्यादा घायल में ही हुआ था जब अधिकारियों के साथ विधायक पटवारी वहां पहुंचे तो गांव वालों ने उन्हें आए दिन जानवर देखने की शिकायत बताते हुए कहा इस मामले में अब वन विभाग की चौकी यहां बनानी चाहिए जिससे गांव वालों खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें, विधायक पटवारी के साथ पूर्व पार्षद दिलीप सुरागे और जिला पंचायत सदस्य जीतू ठाकुर भी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *