धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) इंदौर एसटीएफ की टीम को बुधवार को बडी सफलता मिली हैं, टीम के सदस्यों ने धार की सहकारी संस्था के धोखधडी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) इंदौर एसटीएफ की टीम को बुधवार को बडी सफलता मिली हैं, टीम के सदस्यों ने धार की सहकारी संस्था के धोखधडी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम साल 2019 से उक्त आरोपी की तलाश कर रही थी, किंतु लगातार टीम के दबिश देने के बाद भी आरोपी सुरेश तांतेड के नहीं मिलने पर धार एसपी द्वारा 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद इंदौर एसटीएफ की टीम को एसपी मनोज खञी के मार्गदर्शन बडी सफलता मिली है। एसपी श्री खञी ने बताया कि श्री राजेन्द्रसूरी साख सहकारिता राजगढ़ धार की जिले में कुल 9 शाखा संचालित है। श्री राजेन्द्रसूरी साख सहकारिता राजगढ़ धार में कुल 20000/- सदस्य है। जिन्होंने आवर्तक अमानत एवं मियादी अमानत में कुल 1 अरब के लगभग राशि जमा करवाई गई थी जिसमे से इस संस्था के संचालक मंडल एवं प्रबंधक मंडल द्वारा लगभग 1000 खाता धारको को 93 करोड़ के लगभग लोन दे दिया गया था। जिसकी रिकवरी नहीं हो पाई थी जिससे राशि जमा करने वाले खाता धारको को वापसी प्राप्त नहीं हुई । उसके पश्चात वर्ष 2019 में सहकारिता विभाग धार के द्वारा आडिट किया गया था जिसमे धारा 60 की जाँच में शाखाओ के खाता धारको के लेखा जोखा में अनियमितता पाई जाने से सहकारिता विभाग धार के अंकेक्षण अधिकारी श्री राजेश विक्टर की रिपोर्ट पर धार जिले के थाना राजगढ़ में आवेदन उपरांत थाना राजगढ़ धार में अपराध क्रमांक 391/2019 धारा 409,420, 34 भादवि का पंजीबध किया गया था। श्री राजेन्द्रसूरी साख सहकारिता राजगढ़ धार के संचालक मण्डल एवं प्रबंधको के विरू़द्ध जिले के 7 थानों में प्रकरण दर्ज है। बुधवार दिनांक 09-06-2021 को आरोपी सुरेश केशर चन्द तातेड, निवासी राजेन्द्र कॉलोनी राजगढ़ जिला धार के संबध में सुचना प्राप्त होने पर एसटीएफ की टीम गठित कर आरोपी के छुपे होने के स्थान मानव रेजेंसी, फ्लैट नंबर 203, प्रेम नगर मानिक बाग़ रोड इंदौर पर दबिश दी जाकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया जाकर पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार को सूचित किया गया जहा से थाना राजगढ़ जिला धार को अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपी को सुपुर्द किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *