कोरोना ने छीनी एक और जिंदगी:वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी पद्मावती का 56 साल की उम्र में हुआ निधन

मल्लिका दुआ  की मां चिन्ना दुआ का शुक्रवार को कोविड 19 की कॉम्पलीकेशन की वजह से निधन हो गया है. मल्लिका के पिता विनोद दुआ ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर इस बुरी खबर के बारे में बताया है. 56 साल की चिन्ना का अससल में नाम पद्मावती था और वह डॉक्टर, सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं.यह खबर सुनने के बाद लोग परिवार जनों को सांत्वना दे रहे हैं।

चिन्ना और विनोद दुआ मई में ही कोरोना संक्रमित हो गए थे जिसके बाद दोनों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पतला में भर्ती कराया गया था। उसी दिन से लगातार विनोद दुआ अपनी और चिन्ना की हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। वहीं मल्लिका ने भी लोगों से उनके माता-पिता के लिए दुआएं करने की गुजारिश की थी।

सबसे पहले मल्लिक दुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पिता विनोद दुआ के संक्रमित होने की जानकारी दी थी और कहा था कि अब घर के बाकी सदस्य भी अपना टेस्ट कराएंगे। उसके बाद चिन्ना दुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तबीयत ठीक ना होने की जानकारी दी थी। चिन्ना ने लिखा था, ’13 मई से एक दो दिन पहले मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद डॉक्टर ने मेरी आवाज सुनी और बताया कि मैं सिटोकिन स्टॉर्म का शिकार हुई हूं जिसपर ध्यान देने की जरूरत है। उसके बाद हमें सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हमें ऑक्सीजन बेड की आवश्यकता थी लेकिन वहां उपलब्ध नहीं था। उसके बाद हमें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब विनोद और मैं दोनों मेदांता अस्पताल में ही हैं। उम्मीद है जल्दी ठीक होकर वापस लौटेंगे, बस थोड़ा समय लगेगा। तब तक आप अपना ध्यान रखें, घर रहें और सुरक्षित रहेें।’

मल्लिका ने हाल ही में अपने माता- पिता के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। मल्लिका ने लिखा, ‘मां को एक्मो प्लस वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह बेहोश हैं और हर शाम हम उन्हें फोन करके गाना सुनाते हैं। वह पलक झपकार अपना रिएक्शन देती हैं। अभी उनके फेफड़ों को पूरी तरह से आराम की जरूरत है। आप सभी लोग उनके लिए दुआएं करें ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। यह एक धीमी प्रक्रिया है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *