करीना कपूर खान के बॉयकॉट की उठी मांग, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मम्मी बनने के बाद एक बार फिर से काम के लिए तैयार हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पोस्ट के कारण सुर्खियों में रहने वाली ‘बेबो’ के खिलाफ ट्विटर पर बॉयकॉट  करने की मांग उठी है. इसके पीछे की वजह है हाल ही में आई उनसे जुड़ी एक खबर. दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि करीना कपूर ने सीता का किरदार निभाने के लिए 12 करोड़ रुपये की मांग की है , जबकि करीना इससे पहले अपनी फिल्मों के लिए 6 से 8 करोड़ चार्ज करती थीं.

इन खबरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स खबर के स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए करीना को बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं. सीता के रोल के कारण ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉट करीना कपूर खान (#BoycottKareenaKhan) ट्रेंड हो रहा है.

लोगों की कहना है कि करीना सीता का किरदार निभाने के लायक नहीं हैं. तो कोई कह रहा है कि वह तैमूर की मां हैं, इसलिए रोल प्ले नहीं कर सकती… तो कोई कह रहा है कि इस रोल के लिए सिर्फ हिन्दू एक्ट्रेस को ही लिया जाना चाहिए.

हालांकि स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के राइटर केवी विजेंद्र प्रसाद ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन देते हुए साफ किया कि करीना को फिल्म ऑफर नहीं हुई है. हालांकि इस खबर के बाद भी ट्रोल्स का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म सुपरहिट फिल्म ‘द फॉरेस्ट गंप’ की हिन्दी रीमेक है, जिसमें करीना कपूर खान का भी अहम रोल है. इसके अलावा करीना कपूर के पास दो फिल्में हैं. ‘वीरे दी वेडिंग 2’ और हंसल मेहता की एक फिल्म में काम कर रहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *