भुवन बाम के माता-पिता का कोरोना से निधन, यूट्यूबर ने पोस्ट शेयर कर लिखा…

कोरोना की दूसरी लहर ने इस बार देश को बहुत प्रभावित किया है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में केस कुछ कम हुए हैं, लेकिन ये महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना की दूसरी लहर ने बहुत से लोगों की जान ली है और कई परिवार बर्बाद हो गए। आम जनता के साथ साथ मनोरंजन जगत के सेलेब्स ने भी इस महामारी में अपनों को खो दिया। हाल ही में मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम ने बताया कि कोरोना के कारण हुई जटिलताओं के चलते उनके माता-पिता इस दुनिया से चले गए. उनके आई-बाबा का निधन कोरोना के कारण 1 महीने के अंतर में हुआ है। वहीं, अपने पेरेंट्स को खोने के बाद भुवन पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। जिसमें भुवन ने आई-बाबा की फोटोज के साथ उन्हें खोने का दर्द बयान किया है। इस पोस्ट पर कई फैंस उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं।

माता-पिता को तस्वीरों के साथ किया याद:-भुवन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर माता-पिता के साथ बिताए हंसते-खेलते लम्हों को याद करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से ही जाहिर है कि वो अपने आई-बाबा से कितने क्लोज थे। इन तस्वीरों में भुवन के भाई भी नजर आ रहे हैं। वहीं, इन तस्वीरों के साथ भुवन ने कैप्शन में जो बातें कही हैं, उसे पढ़कर हर कोई भावुक हो गया।

काश वो दिन जल्दी आ जाए:-भुवन ने कैप्शन में लिखा- ‘मैंने कोविड की वजह से अपनी दोनों लाइफ लाइन्स को खो दिया। आई और बाबा के बिना कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा। एक महीने में सब बिखर चुका है। घर, सपने, सबकुछ। मेरी आई मेरे पास नहीं है, बाबा मेरे  साथ नहीं हैं। अब शुरू से जीना सीखना पड़ेगा। मन नहीं कर रहा। क्या मैं एक अच्छा बेटा था? क्या मैंने उन्हें बचाने के लिए पूरी कोशिश की? मुझे अब हमेशा इन सवालों के साथ जीना पड़ेगा। मैं उन्हें फिर से देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। काश वो दिन जल्दी आ जाए’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *