
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड द्वारा अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों में 43,500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाले तीन फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स के अकाउंट फ्रीज किए जाने की खबरों के बाद अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में जबरदस्त गिरावट आई। Adani Group की कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में 20% तक टूट गए।इस गिरावट की वजह से अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति एक घंटे में ही 73,000 करोड़ रुपये यानी 10 बिलियन डॉलर कम होकर 67 बिलियन डॉलर पर आ गई। जबकि शुक्रवार को उनकी संपत्ति 77 बिलियन डॉलर यानी 5.64 लाख करोड़ रुपये थी। लेकिन संपत्ति में आई इस गिरावट से गौतम अडाणी से एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति का ताज छिन सकता है।
NSDL की बड़ी कार्रवाई को लेकर अडानी ग्रुप ने दी सफाई
आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने एनएसडीएल द्वारा तीन एफपीआई के अकाउंट्स फ्रीज किए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने कहा कि तीनों FPIs का अकाउंट ब्लॉक होने की खबर पूरी तरह गलत है. कंपनी ने कहा कि ये खबरें निवेशको को जान-बूझकर गुमराह करने के लिए फैलाई गई है और इस झूठी खबर के कारण निवेशकों के साथ कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.