जिले के बाग थाना अंतर्गत जमीन विवाद के बाद हुई घटना व पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में हिंदू जागरण मंच की समस्त इकाईयों द्वारा पूरे जिले में ज्ञापन सौंपे गए। – निजी कंपनियां आगे आकर दे रही मेडिकल उपकरण और अन्य सामग्रिया

 

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) जिले के बाग थाना अंतर्गत जमीन विवाद के बाद हुई घटना व पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में हिंदू जागरण मंच की समस्त इकाईयों द्वारा पूरे जिले में ज्ञापन सौंपे गए।
विस्तृत जानकारी देते हुए हिंदु जागरण मंच धार विभाग के सहसंयोजक अंशुल शर्मा ने बताया कि 14 जून को रात्रि में बाग में एक पथराव की घटना हुई जिसमे पुलिस प्रशासन के द्वारा हिंदु जागरण मंच के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं हिंदु समाज के लोगो पर एक तरफा कार्यवाही करते हुए हिन्दु जागरण मंच के विभाग संयोजक जीवन प्रजापत एवं अन्य कार्यकर्ताओ पर विद्वेषणापूर्ण एवं भेदभाव पूर्वक कार्यवाही की गई। साथ ही जिन लोगों ने पथराव प्रारंभ किया था उन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गई। इस घटना के विरोध में धार विभाग के 34 थाना इकाई पर एक ज्ञापन दिया और माँग कि गई पुलिस द्वारा द्वेषता पूर्वक की गई कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए व मामले की जाँच कर दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। ज्ञापन के पूर्व धार कोतवाली पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों सहित समाज के लोगों ने सांकेतिक रुप से धरना दिया, इसके बाद कोतवाली थाने पर पहुंचकर प्रभारी सीएसपी यश्‍स्वीनी शिंदे को राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन सौंपा।

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) , दसाई नगर में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात को अतिप्राचीन शिवमन्दिर में शिवलिंग, गणेशजी व हनुमानजी की प्रतिमा को खंडित करने की घटना हुई थी। जिस पर चौकी प्रभारी द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी गई थी। प्रतिमा खंडित को लेकर नगर में काफी आक्रोश था।
चौकी प्रभारी प्रशांत पाल ने एसडीओपी आरएस मेडा, टीआई रतनलाल मीणा के निर्देश पर खंडित प्रतिमा को लेकर तुरन्त ही छानबीन प्रारम्भ करने पर सफलता भी प्राप्त की और मात्र 24 घण्टे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। चौकी प्रभारी पाल ने बताया कि दसाई निवासी बबूरिया भील ने मन्दिर में प्रतिमा को खंडित किया जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। आरोपी बबूरिया भील ने कहाॅ कि मैें भगवान से काफी परेशान हुं भगवान सब की सुन रहा मगर मेरी नही सुन रहा। जबकि में प्रतिदिन भगवान के पास जाता हुं। इस कारण मेने ऐसा किया। चौकी प्रभारी प्रशांत पाल, प्रधान आरक्षक ईश्वरलाल भूरिया, आरक्षक ऋतुराज द्वारा तुरन्त आरोपी को पकडने पर नगर में प्रशंसा की जा रही हैं।

निजी कंपनियां आगे आकर दे रही मेडिकल उपकरण और अन्य सामग्रिया
आरती सरफेक्टेटस ने दिए 5 लाख के दस आक्सीजन कंसंट्रेटर
गत वर्ष बदनावर अस्पताल को दी थी दो डायलिसिस और एक आरओ मशीन
फोटो-16-04- धार के नाम से
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) , जिले में कोरोना की जंग को जीतने के लिए एकजुट होकर प्रयास किये जा रहे है। समाज का हर वर्ग अपने-अपने स्तर से सहयोग देकर शासन-प्रशासन का सहयोग कर रहा है। इसी सिलसिले में आज आरती सरफेक्टेटस द्वारा सीएसआर फंड से लगभग 5 लाख रुपये के दस आक्सीजन कंसंट्रेटर जिले के लिए सीएमएचओ को सौपे गये।
इस अवसर पर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सहयोगकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार जिले में सहयोग और एकजुटता की गौरवशाली परंपरा है। उन्होने सभी से इसी तरह सहयोग एवं एकजुटता की अपेक्षा की। कहा कि जिले में कोरोना की आपदा के समय दानदाताओं, कंपनियों का बेहतर सहयोग मिल रहा है। अब हमारा प्रयास है कि दानदाताओं के सहयोग से स्वास्थ्य सुविधाओं में और अधिक वृद्धि की जाए और उसे शुदृढ़ बनाया जाए। इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे है। कंपनी प्रबंधक ललित मेहता ने बताया कि गत वर्ष भी हमारी कंपनी ने बदनावर अस्पताल के लिए दो डायलिसिस और एक आरओ मशीन सौपी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *