
।। ?️।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास…………………………….ज्येष्ठ
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………….सप्तमी
रात्रि 09.55 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय…. …….प्रातः 05.42.21 पर
सूर्यास्त………..संध्या 07.13.43 पर
सूर्य राशि………………………वृषभ
चन्द्र राशि………………………सिंह
गुरु राशि……………………….कुम्भ
नक्षत्र…………………..पूर्वाफाल्गुनी
रात्रि 10.05 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग……………………………..वज्र
प्रातः 06.42 पर्यंत पश्चात व्यतिपात
करण…………………………..गरज
प्रातः 10.24 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………ग्रीष्म
दिन…………………………..गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
17 जून सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.00 से 12.54 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 02.08 से 0३.48 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मिथुन
05:18:11 07:33:15
कर्क
07:33:15 09:53:58
सिंह
09:53:58 12:11:38
कन्या
12:11:38 14:28:18
तुला
14:28:18 16:48:11
वृश्चिक
16:48:11 19:07:08
धनु
19:07:08 21:11:29
मकर
21:11:29 22:54:04
कुम्भ
22:54:04 24:21:47
मीन
24:21:47 25:46:58
मेष
25:46:58 27:22:26
वृषभ
27:22:26 29:18:11
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..4
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.46 से 12.26 तक चंचल
दोप. 12.26 से 02.07 तक लाभ
दोप. 02.07 से 03.47 तक अमृत
सायं 05.28 से 07.08 तक शुभ
सायं 07.08 से 08.28 तक अमृत
रात्रि 08.28 से 09.47 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ प्रजाभवाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
एकेनापि सुपुत्रेण सिंही स्वपिति निर्भयम् ।
सहैव दशभिः पुत्रैर्भारं वहति रासभी ॥
अर्थात :
शेरनी का एक पुत्र हो तो (भी) वह निर्भयता से सो जाती है; पर दस दस पुत्र होने पर भी गदर्भी (गधी) भार हि उठाती है ।
? आरोग्यं :-
सर्दियों में रूखेपन को दूर करने के घरेलू उपाय –
1. जैतून का तेल –
जैतून का तेल स्वस्थ मोनोसंसैचुरेटेड फैट, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लैमरेटरी का भरपूर स्रोत है। जैतून का तेल स्ट्रोक को रोकने में सहायता कर सकता है। जैतून का तेल हृदय रोग के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। यदि आप सर्दियों के मौसम में शरीर पर ऑलिव ऑयल से मसाज करते हैं तो यह स्किन के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है जो त्वाचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 17 जून 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात्रि 10 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:09 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 10:13 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे रात्रि 10:13 बजे तक भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:11 से 03:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा । स्वास्थ्य नरम – गरम रह सकता है । शारीरिक थकान रहेगी । हो सके तो प्रवास टालें । जिद्दीपन से दूर रहें । स्वास्थ्य संभालें , पेट से सम्बंधित बीमारियां हो सकती है । संतान से चिंतित रहेंगे । कार्य में सफलता प्राप्त होगी । कार्य की भागदौड़ के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएँगे जिस वजह से परिवार मे मनमुटाव हो सकता है ।
वृषभ :~ आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा । किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास से कर सकेंगे । पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता हैं । पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा । कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए दिन बहुत अच्छा है , क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा । संतान के पीछे खर्च हो सकता हैं ।
मिथुन :~ आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी रहेगा । मित्र , बंधु – बांधवों एवं पड़ोसियों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । आर्थिक रुप से सजग रहेंगे । पूँजी निवेशकों को बहुत सावधानीपूर्वक निवेश करें । मन की चंचलता से विचार परिवर्तनशील रहेंगे । तन – मन से स्फूर्ति रहेगी । नए काम का प्रारंभ हेतु दिन अच्छा है । विरोधी परास्त होंगे ।
कर्क :~ आज आपके मन में ग्लानि रहेगी । जो भी कार्य करेंगे उसमें असंतोष रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । दांयी आँख में परेशानी हो सकती है । पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है । मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा । विद्यार्थीयों को सफलता नहीं मिलेगी । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे । खर्च पर संयम रखें ।
सिंह :~ आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें । हर कार्य को दृढ निश्चय के साथ संपन्न करेंगे । सरकारी कार्यो में तथा सरकार से लाभ होगा । पिता तथा बडों का सहयोग मिलेगा । सामाजिक मान – सम्मान मिलेगा । व्यवहार में उतावलापन न दिखाएँ । क्रोध अधिक रहेगा । पेट की पीडा हो सकती है इसलिए खान – पान में ध्यान रखें । दिन आनंद से बीतेगा ।
कन्या :~ आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता मे बीतेगा । किसी के भी साथ अहम् का टकराव न हो इस का विशेष ध्यान रखें । कोर्ट – कचहरी में सावधानी रखें । आकस्मिक खर्च होगा । मित्रों से कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें । शांत मन से कार्य करें । क्रोध से कार्य बिगड़ सकता है । मानसिक व्यग्रता रहेगी । तंदुरस्ती पर ध्यान रखें । नौकरीपेशा लोग अपने अधीनस्थों से सावधान रहें ।
तुला :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायी है । भिन्न – भिन्न लाभ हो सकते हैं । मित्रो के साथ मिलना – जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घुमने जा सकते है । गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी । धनप्राप्ति के योग हैं । आय में वृद्घि हो सकती है । व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है । स्त्री मित्रों से लाभ होगा ।
वृश्चिक :~ आज आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास रहेगा । कार्य बिना अवरोध के होंगे । मान – सन्मान मिल सकता है । नौकरी , व्यवसाय में पदोन्नति होगी । उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े – बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । लाभ हो सकता है । व्यापारिगण बाहर जा सकते है । मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा । संतानो की संतोषजनक प्रगति होगी ।
धनु :~ आज आप यात्रा – प्रवास स्थगित रखे । शारीरिक थकान रहेगी । स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रहेगा । मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी । संतान की चिंता होगी । व्यवसाय में बाधाएँ आएगी । भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा लगेगा । जोखिम भरे विचारों और बरताव से दूर रहे । कार्य में असफलता रहेगी । उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टालें ।
मकर :~ आज आपके ऑफिस एवं व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी । ऑफिस के कार्य निपुणता से कर पाएंगे । व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं । खान – पान एवं घूमने – फिरने में ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च हो सकता हैं । भागीदारों से मतभेद बढेगा । घुटनो में दर्द हो सकता है । क्रोध और निषेधात्मक विचार से स्वयं दूर रखें । नए कार्य प्रारंभ न करें ।
कुंभ :~ आज आपमें दृढ मनोबल और आत्मविश्वास होगा । प्रणयप्रसंग दिन को आनंदित बनाएँगे । छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे । रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा । मान – सन्मान में वृद्धि होगी । वाहनसुख होगा । भागीदारी से लाभ होगा ।
मीन :~ आज आप का दिन शुभ फलदायी है । दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति रहेगी । दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएँगे । प्रतिस्पर्धियों से विजय होगी । स्वभाव में उत्तेजना रहेगी , जिससे मर्यादापूर्वक बोलें और विनम्रतापूर्वक बर्ताव करें । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।