शाहरुख खान सालों पहले प्रियमणि को दे चुके हैं ये खास गिफ्ट, जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

‘फैमिली मैन-2’ वेबसीरीज हाल ही में रिलीज हुई है. इस सीरीज को फैंस के बीच काफी सराहा जा रहा है.एक्ट्रेस प्रियामणि मनोज बाजपेयी और समांथा अक्किनेनी सीरीज में लीड रोल में हैं. प्रियमणि सीरीज में एक खास रोल में हैं, वह मनोज बाजपेयी की पत्नी सुची का किरदार निभाया है. आपको बता दें कि मनोज बायपेजी के साथ काम करने से पहले प्रियमणि  शाहरुख खान  के साथ काम कर चुकी हैं उन्हें इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से जाना जाता है. इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ  सुपरहिट गाने 1234 में जबरदस्त डांस किया था. उनका यह गाना खूब हिट हुआ था. उसी दौरान के एक किस्से को याद करते हुए प्रियामणि ने एक खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि, गाने के शूट के वक्त शाहरुख ने उन्हें 300 रुपये दिए थे, जो उन्होंने आज भी संभाल के रखे हैं.

प्रियामणि ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, हमने इस गाने को 5 रातों से भी ज्यादा समय तक शूट किया था और यह वाकई में बहुत अच्छा अनुभव था. शाहरुख को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है. वह सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और वह उस सफलता को अपने सिर पर कभी नहीं आने देते हैं. वह बिलकुल घमंडी नही हैं. जब हम शूटिंग करते हैं, तो वह इतने प्यारे और जितना सामान्य होते है जैसे कोई सामान्य व्यक्ति हो. वह हर किसी को अपने आस-पास सहज बना लेते हैं. मुझे लगता है कि उनका व्यक्तित्व, उनका करिश्मा ही आपको उस इंसान के कारण अधिक प्यार करता है जो वह हैं.

प्रियामणि आगे कहती हैं ‘उन्होंने मुझे पहले दिन से ही बेहद सहज बना दिया था. जब से मैं उनसे मिली थी, मैं शूटिंग शुरू करने से एक दिन पहले पहुंच गई थी. उस समय से लेकर जब तक हमने शूटिंग पूरी की तब तक वह एक प्रिय बनकर रहें. उन्होंने हम सभी का बहुत अच्छे से ख्याल रखा है. इतना ही नहीं, बीच-बीच में हमने उनके आईपैड पर कौन बनेगा करोड़पति का किरदार भी निभाया है. साथ ही उन्होंने मुझे 300 रुपये दिए थे, जो अभी भी मेरे पर्स में मेरे पास रखे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *