धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने गुरुवार को बदनावर क्षेत्र के कई ग्रामों का भ्रमण कर निर्माण स्थलों व भवनों का अवलोकन किया।

   

कलेक्टर श्री सिंह ने बदनावर क्षेत्र का भ्रमण कर देखे कई निर्माण स्थल व भवन
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) , कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने गुरुवार को बदनावर क्षेत्र के कई ग्रामों का भ्रमण कर निर्माण स्थलों व भवनों का अवलोकन किया। एसडीएम बदनावर वीरेंद्र कटारे साथ थे। उन्होंने सबसे पहले कानवन में टप्पा तहसील भवन के लिए चयनित स्थल का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि प्रवेश रोड साइड से बनाया जाए। यहां उन्होंने भवन के कक्षों, पार्किंग स्थल की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानवन तथा कोद के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि डिजाइन इस प्रकार बनाया जाए जिसे फ्यूचर में 30 सीटर बेड के लिए कन्वर्ट किया जा सके। कानवन में उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और उन्हें मिलने वाले खाद्यान्न की जानकारी ली। यहां उन्होंने निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों पर मिलने वाले खाद्यान्न की जानकारी का फ्लेक्स लगाया जाए, जिससे आम लोगों को इसकी जानकारी मिलती रहे।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह कोटेश्वर में गौशाला, चारागाह के लिए चयनित स्थल पहुंचे और यहां उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला का नाम कोटेश्वर धाम रखा जाए। भ्रमण के अंत में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिडवाल तथा कड़ोदकला का निरीक्षण किया और यहां दी जारी स्वास्थ्य सेवाओं की व अन्य उपकरणों की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *